Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश में सब्सिडी समाप्त कर किसानों को एकमुश्त राशि देने की बनेगी...

मध्यप्रदेश में सब्सिडी समाप्त कर किसानों को एकमुश्त राशि देने की बनेगी योजना – सीएम शिवराज सिंह चौहान

ग्रामीणों को गांव की जमीन / मकान पर स्वामित्व दिलाया जायेगा 12वीं उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिये मिलेगी सहायता कृषि वानिकी के अंतर्गत बनाया जायेगा नया कानून मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 5 लाख किसानों के खातों में किसान कल्याण योजना की 100 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की

Date:

भोपाल : मध्यप्रदेश में सब्सिडी समाप्त कर किसानों को एकमुश्त राशि देने की बनेगी योजना – सीएम शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश सरकार वर्तमान में किसानों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत दी जाने वाली सब्सिडी की राशि अब उनके खाते में एक मुश्त अंतरित करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों को जमीन एवं मकान पर स्वामित्व प्रदान किया जायेगा, जिससे वे उस पर बैंक ऋण आदि सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। आगमी तीन वर्षां में जिनके कच्चे मकान हैं, उन्हें पक्के मकान बनाने के लिये सरकार की ओर से सहायता प्रदान की जायेगी।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के पांच लाख किसानों को (उपचुनाव वाले 19 जिलों को छोड़कर) दो-दो हजार रुपए के मान से कुल 100 करोड़ रुपए की राशि का उनके खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया।

मध्यप्रदेश में किसानो को प्रति वर्ष मिलेंगे 10 हजार रूपये

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष तीन किश्तों में 2-2 हजार रूपये की राशि, कुल 6 हजार रूपये प्रदान की जा रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत अब उन्हें वर्ष में दो बार 2-2 हजार रूपये की राशि प्रदान की जायेगी। इस प्रकार प्रति वर्ष किसान के खाते में कुल 10 हजार रूपये की राशि प्राप्त होगी। इस योजना से प्रदेश के लगभग 80 लाख किसान लाभांवित हो रहे हैं।

किसान को नहीं लेनी होगी पेड़ लगाने/काटने की अनुमति

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कृषि वानिकी के अंतर्गत अभी किसानों को पेड़ लगाने व काटने के लिए जटिल प्रक्रिया से गुजरना होता है। इस संबंध में नया कानून बनाया जाएगा, जिससे उन्हें पेड़ लगाने, काटने व विक्रय करने के लिए कोई अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी।

छात्राओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिये सहायता

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि सरकार 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं को रोजगार स्थापित करने के लिये सहायता देने की योजना बना रही है, जिससे वे अपने पैरों पर खड़े होकर राज्य का नाम रौशन कर सकें। साथ ही वे 12वीं के बाद अपनी पढ़ाई जारी रख सकती हैं।

मक्के की प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा धान एवं बाजरे की खरीदी शीघ्र प्रारंभ की जाएगी तथा किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। मक्के के लिए प्रोत्साहन राशि किसानों के खातों में पहुंचाई जाएगी।

Web Title : Scheme to end subsidy in Madhya Pradesh and give lump sum amount to farmers – CM Shivraj Singh Chauhan

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...