Homeधर्मसावन 2022: इंदौर के राजा बाबा महाकाल करेंगे नगर भ्रमण, कलेक्टर-एसपी ने...

सावन 2022: इंदौर के राजा बाबा महाकाल करेंगे नगर भ्रमण, कलेक्टर-एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा; निर्देश जारी

Sawan 2022: Raja Baba Mahakal of Indore will visit the city, Collector-SP took stock of the preparations; instructions issued

Date:

देशभर में 14 जुलाई से भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन की शुरुआत होने जा रही है। हिंदुओं के लिए सावन का महीना सबसे पवित्र माना जाता है। इस महीने में भगवान भोलेनाथ को कावड़ियों के द्वारा गंगा नदी के पवित्र जल से जलाभिषेक किया जाता है।

1 महीने में शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। ऐसे में मध्य प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी में सावन महा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। सावन महीने में दूर-दूर से कावड़िए बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचते हैं और महाकाल का जलाभिषेक करते हैं।

इसके साथ ही बाबा महाकाल हर सोमवार नगर भ्रमण पर निकलते हैं। इसमें श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह और एसपी के साथ ही अन्य अधिकारियों ने सवारी मार्ग का पैदल भ्रमण किया है।

सवारी मार्ग का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में हर साल सावन महीने में हर सोमवार बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर निकलते हैं। इसको लेकर अब मंदिर प्रशासन के साथ ही कलेक्टर एसपी और अन्य अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही जिस मार्ग से बाबा महाकाल की सवारी निकाली जाएगी उसका पैदल भ्रमण कर जायजा लिया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाबा महाकाल की सवारी हर साल सावन महीने और भादो माह में निकाली जाती है। वहीं दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। बाबा महाकाल के नगर भ्रमण के तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर आशीष सिंह और एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल के साथ ही अन्य अधिकारी पहुंचे हैं।

14 जुलाई से शुरू हो रहा सावन महीना

इस दौरान कलेक्टर आशीष सिंह मार्ग के सौंदर्यीकरण करने से लेकर बीच में आने वाली हर एक बाधा के निराकरण हेतु जिम्मेदार विभागों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाबा महाकाल की सवारी निकाली जाएगी ।

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल के धाम में 14 जुलाई यानी गुरुवार से सावन महीने की शुरुआत हो जाएगी। आम दिनों के मुकाबले यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और बाबा की सवारी में शामिल होते हैं।

मीडिया से जानकारी साझा करते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि यदि मार्ग में किसी भी तरह की अवरूद्ध या बिजली के तार लटक रहे हैं या कोई अतिक्रमण है तो उसके सुंदरीकरण कैसा किया जाए ।बारिश में श्रद्धालुओं को किस प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए तैयारियों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

8 कमरों में 900 छात्रों की पढ़ाई! SEONI के इस स्कूल की तस्वीर ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावों के...