Homeमध्य प्रदेश9वीं एवं 11वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल तक होगा घोषित - MP...

9वीं एवं 11वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल तक होगा घोषित – MP NEWS

Date:

भोपाल । शासकीय स्कूलों की कक्षा 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए पूर्व में जारी आयुक्त लोक शिक्षण के निर्देश को निरस्त किया जाकर परिक्षा परिणामों को लेकर नए निर्देश स्कूल एवं शिक्षा विभाग ने जारी किए है जिसके अनुसार पूर्व में लिए गए टेस्ट के आधार कक्षा 9वीं एवं 11वीं के परीक्षा परिणाम  घोषित किए जायेंगे।

मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग की सचिव जयश्री कियावत द्वारा जारी आदेश में लेख किया गया हैं वर्तमान में कोरोना संक्रमण के विस्तार तथा जिलों में कोरोना लॉकडाउन (कर्फ्यू) की स्थिति को देखते हुए कक्षा 9वीं एवं 11 वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए पूर्व में जारी निर्देश निरस्त किए जाते है।

बताया गया कि कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा नहीं ली जाएगी तथा उनका मूल्यांकन अकादमिक सत्र के दौरान पूर्व में किए गए मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा। मूल्यांकन विभाग द्वारा 20 नवम्बर से 28 नवम्बर तक लिए गए रिवीजन टेस्ट तथा फरवरी से 9 फरवरी तक आयोजित अर्द्धवार्षिक परीक्षा में से विद्यार्थियों द्वारा जिसमें बेहतर अंक प्राप्त किए हो उसके आधार पर कक्षा 9वीं एवं 11 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

परीक्षा परिणाम की गणना वेस्ट फाईव के आधार पर की जाएगी अर्थात यदि विद्यार्थी

6 में से 5 विषय में पास है तथा । विषय में न्यूनतम निर्धारित 33 अंक प्राप्त नहीं कर सका हो तो भी उसे पास घोषित किया जाएगा। एक से अधिक विषयों में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त न करने वाले विद्यार्थियों के लिए कृपांक के रूप में अधिकतम 0 अंक प्रदान किए जा सकेंगें। कृपांक के अधिकतम 0 अंक आवश्यकतानुसार एक से अधिक विषयों में आवंटित किए जा सकेगें।

विद्यार्थियों को मिलेगा द्वितीय अवसर-

कृपांक के उपरांत भी यदि विद्यार्थी को 2 अथवा अधिक विषयों में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त नहीं हुए हों तो उसे परीक्षा हेतु द्वितीय अवसर दिया जाएगा । ऐसे विषय जिनमें विद्यार्थी द्वारा पूर्व परीक्षा में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त नहीं किए गए थे, उन विषयों में उसे पुनः परीक्षा देनी होगी। यह अवसर कोविड संकमण की स्थिति में कमी आने अथवा स्कूल आरंम होने के पूर्व दिया जाएगा, जिसकी सूचना परीक्षा के 15 दिवस पूर्व दी जाएगी।

द्वितीय अवसर उन विद्यार्थियों को भी दिया जाएगा जो रीविजन टेस्ट एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा दोनों में से किसी भी परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए किन्तु उन्हांेने सत्र 2020-21 में शासकीय विद्यालय में प्रवेश लिया था। आदेशित किया गया है कि उपरोक्तानुसार कार्यवाही सभी शालाएं 30 अप्रैल 2021 तक सुनिश्चित कर परीक्षा परिणाम घोषित करें।

विमर्श पोर्टल पर भी विद्यार्थियों के लिए परीक्षा परिणाम ऑनलाईन उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। जयश्री कियावत द्वारा जारी निर्देश के अनुसार संबंधित शाला प्रमुख शाला का परीक्षा परिणाम विमर्श पोर्टल पर निर्धारित प्रपत्र में 5 मई 2021 तक दर्ज करना सुनिश्चित करें ताकि अगले अकादमिक सत्र हेतु सभी विद्यार्थियों के लिए पाठ्यपुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...