Homeमध्य प्रदेशPYARE MIYAN ARRESTED : मासूम बच्चियों से दुष्कर्म का आरोपी दरिंदा प्यारे...

PYARE MIYAN ARRESTED : मासूम बच्चियों से दुष्कर्म का आरोपी दरिंदा प्यारे मियां श्रीनगर से पकड़ा गया

Date:

क्या है मामला?
भोपाल: मामला ये है कि देर रात गश्त करती पुलिस पार्टी को 5 लड़कियाँ सड़क पर दिखीं। कारण पूछा गया तो जवाब देने के हालत में एक भी लड़की नहीं थी। सब शराब के नशे में थीं। नाबालिग लड़कियों का शराब के नशे में होना पुलिस को खटका। पुलिस ने सभी 5 लड़कियों को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। फिर इनकी काउंसलिंग की गई। जब पूछताछ हुई तो इन्होंने यौन शोषण का खुलासा किया।

घटना वाली रात इन पाँच लड़कियों में से सिर्फ एक लड़की के साथ प्यारे मियाँ ने रेप किया। लेकिन बाकी चार लड़कियों के साथ कभी कुछ नहीं हुआ है, ऐसा नहीं है। ऊपर पुलिस के द्वारा दिए प्रेस नोट को पढ़ेंगे तो पाएँगे कि प्यारे मियाँ अपने असिस्टेंट स्वीटी के साथ मिलकर काफी दिनों से इन लड़कियों का यौन शोषण करता रहा है। पार्टियों में पैसे के बदले डांस करने और उसके बाद यौन शोषण (संभोग, रेप) के लिए प्यारे मियाँ ने इन नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फँसाया। 

प्यारे मियाँ ने अपनी सहायक स्वीटी विश्वकर्मा की मदद से इन लड़कियों को अपने यहाँ नाचने के लिए बुलाया था। विष्णु हाइट्स स्थित फ्लैट में पार्टी के दौरान प्यारे मियाँ द्वारा एक नाबालिग का यौन शोषण करने की बात भी सामने आई है। इन पाँचों लड़कियों ने भी प्यारे मियाँ पर लैंगिक शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें समय-समय पर उस फ्लैट में ले जाया जाता था। उन्हें इसके लिए धनराशि भी दी जाती थी।

प्यारे मियां के खिलाफ रेप और पॉक्सो कानून की अलग-अलग धाराओं के तहत दर्ज किया गया है. इस केस में प्यारे मियां के अलावा उसके 21 साल के सचिव का भी नाम है. सचिव पर लड़कियों को जाल में फंसाने का आरोप है. इस मामले में अब तक 7 नाबालिग लड़कियों ने प्यारे मियां के खिलाफ रेप का आरोप लगाया है

वहीँ ताजा समाचार के अनुसार 30 हजार का इनामी प्यारे मियां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसे लेने के लिए भोपाल पुलिस की टीम श्रीनगर रवाना हो गई है. प्यारे मियां यौन शोषण के आरोप में फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी पर ADG उपेन्द्र जैन ने पुष्टि की है. मध्य प्रदेश पुलिस ने प्यारे मियां को जम्मू-कश्मीर पुलिस की मदद से किया गिरफ्तार है. प्यारे मियां को लेकर जल्दी ही पुलिस टीम भोपाल आएगी.

मामले में खुलासा होने के बाद वह श्रीनगर भाग गया था. भोपाल साउथ के एसपी साईं कृष्णा के मुताबिक कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा कर, उसे आज रात या कल सुबह तक भोपाल ला जा सकता है. यौन शोषण का आरोप लगने और उसमें प्यारे मियां की संलिप्तता पाते ही उसके मैरिज हॉल पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया था. साथ ही उसकी अचल संपत्ति को जमींदोज कर दिया था.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related