राजनीति : CM शिवराज ने बुलाई अहम कैबिनेट बैठक, रख सकते है बहुत से प्रस्ताव

Ranjana Pandey
1 Min Read

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में आज दर्जन भर दे अधिक अहम प्रस्ताव लाए जाएंगे। आज शाम 4:30 बजे से इस बैठक की शुरुआत होगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बैठक में 4 नए औद्योगिक क्षेत्रों के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है।

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को DSP के पद की विशेष नियुक्ति देने के प्रस्ताव पर सहमति बनेगी। सीएम शिवराज ने 12 अगस्त को विवेक सागर को उप पुलिस अधीक्षक बनाने की घोषणा की थी। ‘नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ को संचालित करने का भी प्रस्ताव रखा जाएगा। शत प्रतिशत साक्षरता के लिए अभियान चलेगा, जिसमें निरक्षरों को साक्षर बनाया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *