Homeमध्य प्रदेशPM MODI IN BHOPAL: भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से 5 वंदे...

PM MODI IN BHOPAL: भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से 5 वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

Date:

PM MODI IN BHOPAL: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM NARENDRA MODI) आज 27 जून को भोपाल (BHOPAL) आएंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamlapati Railway Station) पहुंचेंगे और पांच वंदे भारत रेलगाड़ियों (Vande Bharat Train) को झंडी दिखाएंगे।

यह पाँच वंदे भारत रेलगाड़िय़ां हैं; भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस (Bhopal Indore Vande Bharat Express Train); भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (Bhopal Jabalpur Vande Bharat Express Train); रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (Ranchi Patna Vande Bharat Express Train); धारवाड़-बैंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस (Dharwad Bangluru Vande Bharat Express Train) और गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस (Goa Mumbai Vande Bharat Express Train)। इनमें से अंतिम तीन को वे वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर, वंदे भारत एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के दो महत्वपूर्ण शहरों के बीच सरल और त्वरित यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी तथा क्षेत्र में सांस्कृतिक, पर्यटन एवं धार्मिक स्थानों की कनेक्टिविटी में सुधार लाएगी।

भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस महाकौशल क्षेत्र (जबलपुर) को मध्यप्रदेश के मध्य क्षेत्र (भोपाल) से जोड़ेगी। इसके अतिरिक्त, बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को भी लाभ होगा।

रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड और बिहार के लिए पहली वंदे भारत रेलगाड़ी होगी। पटना और रांची के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाने वाली यह रेलगाड़ी पर्यटकों, छात्रों और व्यवसायियों के लिए वरदान साबित होगी। धारवाड़-बैंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस कर्नाटक-धारवाड़ और हुबली में महत्वपूर्ण शहरों को राज्य की राजधानी बैंगलुरु से जोड़ेगी।

इससे क्षेत्र के पर्यटकों, छात्रों, उद्योगपतियों आदि को अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा। गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। यह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच चलेगी। इससे गोवा और महाराष्ट्र दोनों के ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related