Homeमध्य प्रदेशPM MODI ने देश को विश्व में सरताज बनाया : मुख्यमंत्री शिवराज...

PM MODI ने देश को विश्व में सरताज बनाया : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Date:

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्योपुर जिले के विजयपुर विकासखंड मुख्यालय पर वृहद लाड़ली बहना सम्मेलन में कहा है कि, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 9 साल के स्वर्णिम कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में तरक्की की। श्री मोदी के नेतृत्व में आज देश विश्व में सरताज बना हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्योपुर जिले की कूनो में चीता प्रोजेक्ट की सौगात दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हमारी बहनों की जिंदगी बदलने का अभियान हैं। योजना से उन्हें आत्मनिर्भरता मिली हैं। अब उन्हें मायके जाने के लिए पति की तरफ नहीं देखना पड़ेगा। बहनें अपने बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम होंगी।

इस योजना में लाड़ली बहनों को दी जाने वाली राशि चरणबद्ध तरीके से बढ़ाते हुए तीन हजार रूपए तक की जाएगी। अभी महिलाओं को 12 हजार रूपए की राशि एक साल में मिलेगी जिसे बढ़ाकर वर्ष में 36 हजार रूपए तक किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हम बहनों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। बहनों की आमदनी 10 हजार रूपए महीना तक की जाएगी। पीएम किसान सम्मान निधि में केन्द्र सरकार वार्षिक 6 हजार रूपए और राज्य सरकार 4 हजार रूपए दे रही हैं। राज्य सरकार की राशि को बढ़ाकर अब 6 हजार रूपए कर दिया गया हैं। इस प्रकार अब एक साल में 12 हजार रूपए की राशि किसानों को मिलेगी।

उन्होंने कहा कि 12वीं में 70 प्रतिशत अंक वाले मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जा रहे हैं और 12वीं में टॉपर छात्र-छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि, 4 जुलाई को मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना लाँच की जा रही हैं, जिसमें विभिन्न कंपनियों, फैक्ट्री में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को 8 हजार रूपए मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों के लिए वरदान साबित हुई है। योजना के बाद प्रदेश में स्त्री-पुरूष लिंगानुपात में कमी आई हैं। योजना में शासन की ओर से बेटियों को पढ़ने के लिए पूरी फीस के साथ प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही हैं। श्योपुर जिले में चीता प्रोजेक्ट, मूंझरी बांध, मेडिकल कॉलेज की स्थापना, चंबल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना आदि विकास कार्य लगातार जारी हैं।

विजयपुर क्षेत्र के किसानों की मांग पर आज 539 करोड़ रूपए की वृहद सिंचाई परियोजना चेंटीखेड़ा बांध का भूमि-पूजन किया गया हैं। इससे 15 हजार 300 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी तथा 25 हजार की आबादी को पेयजल की सुविधा भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने 644 करोड़ 41 लाख रूपए के विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।

सम्मेलन के दौरान ग्रामीण आजीविका मिशन में संचालित 285 स्व-सहायता समूहों को 5 करोड़ 21 लाख रूपए की सीसीएल राशि का चेक प्रदान किया गया। इस राशि का उपयोग महिलाएँ अपनी आजीविका बढ़ाने के लिए कर सकेंगी। बालिका परी सोनी एवं रिषिका शिवहरे को लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत एक लाख 18 हजार रूपए की राशि के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। 

केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि विजयपुर, कराहल क्षेत्र वर्ष 2003 से पूर्व तक इतना पिछड़ा था कि लोगों को पीने का साफ पानी उपलब्ध नहीं था, आज गाँव-गाँव में पानी की उपलब्धता हैं। सिंचाई के क्षेत्र में भी जिले को आत्म-निर्भरता मिली हैं। 24 गाँव की नहर के निर्माण से किसानों की सिंचाई क्षमता में वृद्धि हुई हैं। चंबल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना और बड़ौदा क्षेत्र में मूंझरी बांध परियोजना का भूमि-पूजन हुआ और आज मुख्यमंत्री श्री चौहान विजयपुरवासियों को चेंटीखेड़ा बांध की सौगात देने के लिए आए हैं। 

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि श्योपुर क्षेत्र में नया इतिहास रचा जा रहा हैं। विकास की योजनाएँ मूर्तरूप ले रही हैं। श्री माधो महाराज प्रथम द्वारा स्थापित नेरोगेज को अब 3 हजार करोड़ की लागत से ब्रॉडगेज में बदला जा रहा हैं। प्रथम चरण में ग्वालियर से श्योपुर कार्य वर्तमान में चल रहा हैं। द्वितीय चरण में श्योपुर से कोटा तक ब्रॉडगेज का निर्माण होगा।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरूण चुग ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को प्रदेश भर में मामा की संज्ञा दिए जाने को जनता और उनके बीच का आत्मीय प्रेम एवं जुड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि श्री चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा हैं। 

हाथ उठाकर लिया साथ देने का संकल्प

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ कार्यक्रम में बढ़ी संख्या में मौजूद बहनों तथा पुरूषों द्वारा अपनी जगह पर खड़े होकर, हाथ ऊँचे कर और मुट्ठी बांधकर संकल्प लिया कि, जो हमारे जीवन में बदलाव ला रहा हैं, निरंतर हमें सौगातें दे रहा हैं, हमारे हर सुख-दुख में साथ खड़ा हैं, ऐसे भैया का हम साथ नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों के साथ मिलकर ‘‘फूलों का तारों का सबका कहना हैं, लाखों हजारों ये मेरी बहना हैं‘‘ गीत को सस्वर गाया।

सम्मेलन में हाईस्कूल परीक्षा में क्रमश: 96 और 95 प्रशित अंक प्राप्त करने वाली छात्रा चेतना गुप्ता तथा कनिका शर्मा और लाड़ली बहना योजना में बेहतर डीबीटी कार्य के लिए बैंक सखी सुश्री सरस्वती कुशवाह भी सम्मानित की गई। 

उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) और श्योपुर जिला प्रभारी मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह, राज्य सहरिया विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री तुरषनपाल बरैया, विधायक श्री सीताराम आदिवासी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related