Homeमध्य प्रदेशOnline Games Ban IN MP: एमपी में ऑनलाइन गेम्स पर लगेगा प्रतिबन्ध!...

Online Games Ban IN MP: एमपी में ऑनलाइन गेम्स पर लगेगा प्रतिबन्ध! गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिया बड़ा बयान

Online games will be banned in MP! Home Minister Narottam Mishra gave a big statement

Date:

Online Games Ban IN MP: मध्यप्रदेश में ऑनलाइन गेम्स (Online Games) पर प्रदेश सरकार की सख्ती देखने को मिल सकती है, जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार (MP Shivraj Govt) प्रदेश में ऑनलाइन गेम्स (Online Games Ban IN MP) पर सख्त एक्शन लेने जा रही है।

वर्षों से प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में ऑनलाइन गेम की वजह से आए गंभीर मामलों को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेने की तैयारी में जुटी हुई है जानकारी के अनुसार आगामी कुछ दिनों में ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है।

ऑनलाइन गेम्स के सम्बन्ध में मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बड़ा बयान दिया है जिससे कयास यही लगाए जा रहे है कि कुछ दिनों में मध्यप्रदेश में ऑनलाइन गेम पर प्रतिबन्ध जैसे सख्त एक्शन देखने को मिल सकते है ।

देश के अनेकों हिस्सों में ऑनलाइन गेम ने कई लोगों की जान लेली है जिसके बाद से ही मध्यप्रदेश सरकार ऑनलाइन गेम को लेकर सख्त रवैया अपनाया है।

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि ऑनलाइन गैंबलिंग व गेम्स को मध्यप्रदेश में प्रतिबंध करने के संबंध में प्रारूप को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस संबंध में प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में लाया जाएगा। वही इसे लेकर रेगुलेटरी बॉडी बनाने पर भी सरकार विचार कर रही है।

जिसके बाद मध्य प्रदेश में ऑनलाइन गेम पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। गौरतलब है कि ऑनलाइन गेम खेलने के चलते बच्चे हिंसक प्रवत्ति के होते जा रहे है। ऑनलाइन गेम के जाल में फंसते मासूम को खुद नहीं पता चलता कि वे कब इस माया जाल में फंस गए।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related