Homeमध्य प्रदेशBhopal में Night Curfew अब हुआ ख़त्म, बाजार खुलने समय रात 10...

Bhopal में Night Curfew अब हुआ ख़त्म, बाजार खुलने समय रात 10 बजे तक

Date:

भोपाल. मध्‍य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (BHOPAL) में अब नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) को खत्‍म कर दिया गया है. इसके साथ बाजार (Market) भी रात 10 बजे तक ही खुले रहेंगे. भोपाल कलेक्टर कार्यालय (Bhoapl Collector Office) से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है. कलेक्टर (Bhopal Collector) ने कहा है कि बाजार तो खोल दिए गए हैं, किन्तु जरूरत पड़ने पर ही देर रात घर से निकलें. जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj SIngh Chouhan) ने हाल ही में बैठक के दौरान यह कहा था कि इंदौर (Indore) और भोपाल (Bhopal) के कलेक्टर चाहें तो रात 10 बजे तक बाजार खोलने पर विचार कर सकते हैं.

जैसा की आप जानते है कि सरकार ने पिछले महीने की प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस (Corona Virus) को देखते हुए भोपाल (Bhopal) में रात का कर्फ्यू (Night Curfew) लगा दिया था. बाजार (Market) भी रात 8 बजे बंद करने के आदेश जारी हो गए थे. इसी समय शराब की दुकानों को रात 10 बजे तक खोलने के आदेश दे दिए गए थे. लोग रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक घर से नहीं निकल सकते थे.

भोपाल विधानसभा प्रोटेम स्पीकर ने की थी बैठक

इस मामले को लेकर पिछले महीने विधानसभा (Vidhan Sabha) के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा (Rameshvar Sharma) की अध्यक्षता में प्रबंधन कमेटी की बैठक हुई थी. बैठक में कलेक्टर अविनाश लवानिया (Collector Avinash Lavaniya), डीआईजी इरशाद वली (DIG Irshad Vali), पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा (P C SHARMA), विधायक विष्णु खत्री (MLA VISHNU KHATRI) शामिल हुए थे. वही इसके दूसरी ओर भोपाल क्राइसिस मैनेजमेंट (Bhopal Crisis Managment) की बैठक में भी नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) और कोरोना (Corona) की रोकथाम के लिए जरूर कदम उठाने पर सहमित बन गई थी. व्यापारियों ने बाजार 8 बजे से बंद करने की सहमति भी लिखित में दे दी थी.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related