Homeमध्य प्रदेशMP Weather : ठंड ने ली है दो दिन की छुट्टी, 25...

MP Weather : ठंड ने ली है दो दिन की छुट्टी, 25 से फिर सितम ढाएगी ठंड; इन जिलों में चलेगी शीतलहर

MP Weather: The cold has taken two days off, from 25 the cold will again torture; Sheetlahar will run in these districts

Date:

MP Weather : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Cold) में हाल फिलहाल में ठण्ड की छुट्टी चल रही है जी हाँ ठंड में अभी 2 दिनों को राहत के बाद फिर आपको ठंड के सितम के लिए तैयार रहना है, 25 नवंबर से प्रदेशभर (Madhya Pradesh) में फिर कड़ाके की ठंड (Cold In MP) पड़ने की संभावना अत्यधिक है।

मौसम वैज्ञानिकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 नवंबर से हर दिन रात के समय पारा लगातार ही तेजी से लुढ़केगा और मध्यप्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का असर भी होगा। हिल स्टेशन पचमढ़ी समेत नौगांव आदि इलाकों में तापमान तेजी से गिरेगा।

मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह (Ved Prakash Singh) ने जानकारी देते हुए बताया आगामी 25 नवंबर से सम्पूर्ण मध्य प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान लगातार ही तेजी से गिरावट आते रहेगी।

मध्यप्रदेश के भोपाल-इंदौर (Bhopal – Indore) समेत अधिकांश जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुँचने की संभावना अत्यधिक है। मध्यप्रदेश में आगामी 25 से 28 नवंबर तक यही स्थिति बनी रहने की संभवना भी अत्यधिक है।

फिलहाल मध्यप्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी (Pachmarhi) में मौसम (Weather) सबसे ठंडा है, यहां रात का तापमान 6 डिग्री के आसपास चल रहा है। इसके अलावा नौगांव में तापमान 7 से साढ़े सात डिग्री सेल्सियस के बीच है।

छिंदवाड़ा (Chhindwara) जबलपुर (Jabalpur) खजुराहो (Khajuraho) उमरिया (Umaria) मलाजखंड (Majalkhand) बैतूल (Betul) दतिया (Datia) ग्वालियर (Gwalior) रायसेन (Raisen) में भी तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है।

आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ ही पारा और लुढ़केगा। वहीं, कई शहरों में दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकांश जगह 30 डिग्री के नीचे ही पारा चल रहा है।

MP Weather Forecast: 24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। औसत न्यूनतम तापमान 11 और औसत अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं, 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चलेंगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related