Homeमध्य प्रदेशMP WEATHER: मप्र के कई जिलों में आज बारिश के आसार, आज...

MP WEATHER: मप्र के कई जिलों में आज बारिश के आसार, आज से फिर होगी झमाझम बारिश

MP WEATHER: Rain is expected in many districts of MP today, it will rain again from today

Date:

भोपाल। मध्य प्रदेश में कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कुछ स्थान बाढ़ से घिरे हुए हैं। बीते दो दिनों से राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ममता यादव ने बताया कि वर्तमान में कोई भी प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। मानसून ट्रफ भी उत्तर भारत के उत्तरी क्षेत्र की तरफ चला गया है।

इसके चलते प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कमी आने लगी है। वातावरण से नमी कम होने से बादल भी छंटने लगे है और कहीं-कहीं धूप भी निकलने लगी है। वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान और उससे लगे दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून ट्रफ कम दबाव के क्षेत्र से सीकर, सुल्तानपुर, देहरी, पुरुलिया, दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है।

बंगाल की खाड़ी में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर मौजूद चक्रवात के असर से मिल रही नमी के कारण पूर्वी मप्र में वर्षा हो रही है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, चंबल और ग्वालियर संभाग के जिलों में बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

इंदौर, नर्मदापुरम, भोपाल और उज्जैन संभाग के जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश या गरज चमक के साथ बौछार होने की संभावना है। हालांकि अब भारी वर्षा होने की संभावना कम है। प्रदेश के शेष जिलों में अब धीरे-धीरे मौसम साफ होने की उम्मीद है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related