Homeमध्य प्रदेशMP Weather: मध्यप्रदेश में सोमवार से छटेंगे बादल, अभी ठंड से नहीं...

MP Weather: मध्यप्रदेश में सोमवार से छटेंगे बादल, अभी ठंड से नहीं मिलेगी निजात

मध्य प्रदेश में बेमौसम हो रही बरसात से अब राहत तो मिलेगी लेकिन सर्दी से अभी निजा नहीं मिलेगी। पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत के आसपास एक तीव्र आवृति वाला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।

Date:

भोपाल । मध्य प्रदेश में बेमौसम हो रही बरसात से अब राहत तो मिलेगी लेकिन सर्दी से अभी निजा नहीं मिलेगी। पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत के आसपास एक तीव्र आवृति वाला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।

इसके असर से राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। साथ ही मध्य प्रदेश पर जेट स्ट्रीम भी बना हुआ है। माना जा रहा है कि सोमवार से मौसम साफ होने लगेगा लेकिन कड़ाके की ठंड बनी रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा प्रेरित चक्रवात, जेट स्ट्रीम के प्रभाव से मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने के साथ ओले भी गिर रहे हैं।

बादल छंटने के बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने से रात के तापमान में एक बार फिर गिरावट होने से वातावरण में ठंड फिर बढ़ सकती है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में पाकिस्तान और उत्तर भारत के आसपास 3.1 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है।

इस चक्रवात से लेकर दक्षिणी मप्र तक एक ट्रफ भी बना हुआ है। इसके अतिरिक्त मप्र के ऊपर जेट स्ट्रीम (लगभग 12 किलोमीटर की ऊंचाई पर लगभग 200 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का बहाव) इन चार वेदर सिस्टम के सक्रिय रहने से जहां मप्र के विभिन्न जिलों में बौछारें पड़ रही हैं।

उधर, पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों में बर्फबारी का सिलसिला भी बना हुआ है। सोमवार से भोपाल, उज्जैन, इंदौर, होशंगाबाद संभागों के जिलों में मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। प्रदेश के शेष संभागों में 11 जनवरी तक बादल बने रह सकते हैं। इसके बाद मौसम साफ होने पर वातावरण में ठंड बढऩे की संभावना है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related