Homeमध्य प्रदेशMP: कक्षा 6-12वीं तक के स्कूल खुलेंगे एक सितम्बर से, उपस्थिति होगी...

MP: कक्षा 6-12वीं तक के स्कूल खुलेंगे एक सितम्बर से, उपस्थिति होगी सिर्फ 50 फीसदी

Date:

भोपाल । मध्यप्रदेश में आगामी एक सितम्बर से 50 फीसदी उपस्थिति के साथ कक्षा छटवीं से 12वीं तक के स्कूल खोलेने की तैयारी कर ली गई है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर अच्छे नियंत्रण के बाद भी निरंतर सावधानी की आवश्यकता है। कोविड प्रोटोकाल के सख्त पालन पर सभी को ध्यान देते हुए सजग रहना है।

उन्होंने कहा कि राज्य में वैक्सीनेशन महाअभियान-2 के सफल संपादन के बाद नागरिकों को सुरक्षा मिली है, लेकिन भविष्य में संक्रमण की लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए सभी का जागरूक रहना आवश्यक है।

कुछ जरूरी व्यवस्थाओं के साथ विद्यालय प्रारंभ हो रहे हैं। आवश्यक हुआ तो ऐसे शिक्षकों जिनके वैक्सीन के दोनों डोज पूरे नहीं हुए हैं, उनके लिए पृथक विशेष टीकाकरण-सत्र में वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान शुक्रवार देर शाम को अपने निवास पर प्रदेश में शालाओं के संचालन के संबंध में बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार उपस्थित थे।

बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार प्रदेश के समस्त शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में आगामी 1 सितम्बर से कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाएँ 50% विद्यार्थियों की उपस्थिति में प्रारंभ की जाएगी। इसमें अभिभावकों की सहमति और कोविड 19 की गाइडलाइन का सख्त पालन करना अनिवार्य किया गया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने समस्त विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि कोरोना अनुकूल व्यवहार सुनिश्चित करें और पूरी सावधानी के साथ शिक्षण कार्य की व्यवस्था में सहयोग करें।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 15 जून से अकादमिक सत्र 2021 प्रारंभ हो चुका है। नामांकन का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। गत वर्ष की तरह इस सत्र में भी ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन हुआ है। यही नहीं टेलीविजन, रेडियो और स्मार्ट फोन के माध्यम से शैक्षणिक सामग्री प्रसारित की गई है।

शालाओं के संचालन के लिए जो अनिवार्य बिंदु निर्धारित किए गए हैं, उनमें शालाओं में कार्यरत समस्त स्टाफ को टीके का कम से कम एक डोज लगा हो, यह आवश्यक है। स्कूलों में राज्य स्तर से जारी कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा। शालाओं में कक्षावार नियत दिवस के अलावा अन्य दिवसों में ऑनलाइन कक्षाएँ पूर्व के अनुसार संचालित करने की व्यवस्था भी रहेगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related