Homeमध्य प्रदेशMP School Exams 2022: एमपी में 1 से 9वीं क्लास तक की...

MP School Exams 2022: एमपी में 1 से 9वीं क्लास तक की परीक्षाएं भी होंगी ऑफलाइन, इन कड़े नियमों का रखना होगा ध्यान

MP Class 1 to 9 exams to be conducted offline: मध्य प्रदेश क्लास एक से नौ की परीक्षाएं भी अब ऑफलाइन आयोजित करायी जाएंगी, आदेश जारी

Date:

भोपाल: मध्य प्रदेश स्कूल परीक्षाओं (MP SCHOOL EXAM) के लिए ताजा अपडेट सामने आया है जिसके अनुसार अब मध्यप्रदेश में कक्षा 1 से लेकर 9 तक की परीक्षाएं भी ऑफलाइन ही आयोजित की जाएँगी.

प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण अब धीरे धीरे ही सही नियंत्रण में आ रहा है जिसके बाद ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षाओं को लेकर चल रही अफवाह में भी विराम लग गया है

मध्यप्रदेश सरकार ने साफ़ किया कि मध्यप्रदेश में कक्षा दसवीं से बारहवीं कक्षा की तरह ही बाकी कक्षाए यानी कक्षा 1 से 9 तक की परीक्षाएं भी ऑफलाइन ही आयोजित होंगी.

मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (Inder Singh Parmar) ने इस बाबत निर्देश जारी कर दिए .

आसान होंगे 10वीं और 12वीं के प्रश्न-पत्र –

MP BOARD Class 10th और Class 12th की परीक्षाओं को लेकर शिक्षा मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया की इन परीक्षाओं में प्रश्न-पत्र आसान बनाए जाएंगे. कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से छात्रों की पढ़ाई का जो नुकसान हुआ है उसे मध्यनजर रखते हुए प्रश्न-पत्र का स्तर साधारण रखा जाएगा.

दस हजार लेट फीस पर क्या बोले मंत्री –

शिक्षा मंत्री ने ये भी कहा कि परीक्षा के दौरान बच्चों से कोविड सर्टिफिकेट नहीं मांगा जाएगा और अगर किसी बच्चे में लक्ष्ण दिखते हैं तो उसके लिए प्लान बी अलग से तैयार किया गया है.

यही नहीं जब उनसे दस हजार लेट फीस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया की इतनी लेट फीस पहले से है. कांग्रेस के कार्यकाल से ये चला आ रहा है और अगले सत्र में इसे बदलने के बारे में फैसला लिया जाएगा.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related