Homeमध्य प्रदेशMP: Remdesivir Injections से भरे विमान की क्रैश लैंडिंग मामले में पायलट...

MP: Remdesivir Injections से भरे विमान की क्रैश लैंडिंग मामले में पायलट दोषी, आरोप तय, 85 करोड़ की वसूली का नोटिस! – Gwalior News

MP: Pilot guilty in crash landing case of plane filled with Remdesivir Injections, charges framed, notice of recovery of 85 crores! - Gwalior News

Date:

भोपाल । मप्र सरकार के राजकीय विमान कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ग्वालियर एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

इस मामले में विमान के पायलट कैप्टन माजिद अख्तर को दोषी मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया था, साथ ही उनका लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया था।

अब राज्य सरकार ने उनके खिलाफ आरोप भी तय कर दिए हैं। साथ ही उन्हें 85 करोड़ रुपये की वसूली का नोटिस भी थमाया है।

उल्लेखनीय है कि मप्र सरकार का राजकीय विमान कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए गुजरात से रेमडेसिविर इंजेक्शन लेकर 7 मई 2021 को रात में ग्वालियर हवाई अड्डे पर उतर रहा था।

लैंडिंग के समय विमान रनवे से करीब तीन सौ फीट पहले लगे अरेस्टर बैरियर से टकरा गया था, जिससे विमान के काकपिट के आगे का हिस्सा, प्रापलर ब्लेड क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिनके सुधरने की संभावना नहीं है।

हादसे में दोनों पायलट मामूली रूप से घायल हुए थे। हादसे के बाद नागर विमानन महानिदेशालय ने पायलट माजिद अख्तर को दोषी ठहराते हुए उनका लाइसेंस अगस्त 2021 में ही निलंबित कर दिया था।

अब राज्य सरकार ने पायलट को दोषी मानते हुए नोटिस जारी किया है, जिसमें स्पष्ट किया है कि यह हादसा पायलट की लापरवाही से हुआ है। जिसमें 62 करोड़ का विमान क्रेश हो गया।

इस वजह से सरकार को किराए से विमान लेना पड़ा है। जिस पर अब तक करीब 23 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। इस तरह सरकार को 85 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

जवाब आने के बाद शासन अब उनसे वसूली के बारे में फैसला करेगा। विमानन विभाग के सचिव एम सेलवेंद्रन ने बताया कि केप्टन माजिद के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है।

इसके तहत उन पर लगे लापरवाही के आरोपों के आधार चार्जशीट जारी की गई है। जवाब आने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related