Homeमध्य प्रदेशमप्र: कोरोना की तीसरी लहर में पंचायत मंत्री सिसोदिया दूसरी बार कोरोना...

मप्र: कोरोना की तीसरी लहर में पंचायत मंत्री सिसोदिया दूसरी बार कोरोना संक्रमित, पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

MP: Panchayat Minister Sisodia infected for the second time in the third wave of Corona, wife's report also positive

Date:

गुना । शिवराज सरकार में पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया कोरोना संक्रमित हुए हैं। मंगलवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाए गए हैं। तीसरी लहर में दूसरी बार पंचायत मंत्री संक्रमित हुए हैं।

उनकी पत्नी भी पॉजिटिव आईं हैं। 13 दिन पहले ही वह संक्रमित हुए थे। इसके बाद ठीक होकर वह बाहर आ गए थे। बुखार के बाद उन्होंने अपना टेस्ट कराया था, जिसमें वह फिर पॉजिटिव आए हैं।

प्रदेश का यह पहला मामला है, जिसमें 15 दिन के भीतर कोई व्यक्ति 2 बार संक्रमित हुआ है। जिले में कोरोना अब ग्रामीण इलाकों में पैर पसार रहा है। हेल्थ बुलेटिन यही दर्शाता है। रिपोर्ट में आए 26 संक्रमित मरीजों में से 19 ग्रामीण इलाकों के हैं। शहर में मात्र 7 केस आए हैं।

वहीं राघोगढ़ लगातार हॉटस्पॉट बना हुआ है। इन 26 केसों में से 6 केस राघौगढ़ इलाके में ही आए हैं। शुरुआत में शहरी इलाकों में ज्यादा मरीज आने के बाद अब ग्रामीण इलाकों में भी संक्रमित निकल रहे हैं।

बमोरी जैसे आदिवासी-सहरिया इलाके में भी संक्रमित मरीज मिले हैं। ग्रामीण इलाके होने के कारण यहां लापरवाही ज्यादा है। न तो ग्रामीण मास्क पहन रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो पा रहा है।

26 में से 10 महिलाएं संक्रमित

मिली रिपोर्ट में महिलाओं की संख्या भी काफी ज्यादा है। अभी तक केवल 2-3 प्रतिशत महिलाएं संक्रमित मिल रहीं थी। लेकिन मंगलवार को महिलाओं का आंकड़ा 25 प्रतिशत के आस-पास है। यह चिंताजनक बात है कि अब महिलाएं भी ज्यादा संक्रमित हो रही हैं।

Web Title: MP: Panchayat Minister Sisodia infected for the second time in the third wave of Corona, wife’s report also positive

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी पुलिस का ‘SAFE CLICK 2.0’ अभियान: नुक्कड़ नाटक और संवाद के जरिए लोगों को किया साइबर सुरक्षित

सिवनी: पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार, साइबर अपराधों...