MP Panchayat Chunav: रविदास जयंती के दिन पंचायत चुनाव! तारीख में होना चाहिए परिवर्तन

By SHUBHAM SHARMA

Published on:

panchayat_chunav

सिवनी। मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा के अनुसार 16 फरवरी 2022  तीसरा चरण सम्पन्न  होगा। इस दिन संत रविदास जयंती भी  है। इस तरह 16 फरवरी को चुनाव होने से जयंती और चुनाव दोनों प्रभावित होंगे अत: 16 फरवरी की तारीख में परिवर्तन किया जाये।

उक्ताशय की मांग करते हुए संत रविदास समाज संघ जिला सिवनी के अध्यक्ष रघुवीर अहरवाल ने बताया कि संत रविदास जयंती समारोह देश विदेश में बहुत बड़े पैमाने पर मनाया जाता है।

मध्यप्रदेश में भी अनेक धार्मिक ,सामाजिक और राजनीतिक संगठन संत रविदास जयंती बहुत गरिमा के साथ धूमधाम से मनाते हैं। पूरे प्रदेश में इस दिन सभी शहरों के साथ साथ अनेक गांवों में भी रविदास जयंती मनाई जाती है।

प्रात: प्रभात फेरी के बाद दोपहर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाती है। इसके साथ ही मंचीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजनता शामिल होती है। रविदास जयंती प्रदेश का एक प्रमुख समारोह माना जाता है। लेकिन आगामी पंचायत चुनाव का तीसरा चरण 16 फरवरी 2022 को तय किया है। इसी दिन संत रविदास जयंती भी है।

इस तरह  16 फरवरी को चुनाव होने से चुनाव और जयंती समारोह दोनों प्रभावित होंगे। संत रविदास समाज संघ जिला सिवनी के अध्यक्ष रघुवीर अहरवाल ने मध्यप्रदेश सरकार और चुनाव आयोग से 16 फरवरी की तारीख में परिवर्तन करने की अपील किया है।

Web Title: MP Panchayat Chunav: Panchayat elections on the day of Ravidas Jayanti! date should be changed

SHUBHAM SHARMA

Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.

Leave a Comment