Homeमध्य प्रदेशमप्र समाचार: अजमेरा वायर प्रोडक्ट ने नौकरी से निकाला तो सात कर्मचारियों...

मप्र समाचार: अजमेरा वायर प्रोडक्ट ने नौकरी से निकाला तो सात कर्मचारियों ने खाया जहर

MP News: When Ajmera Wire fired, seven employees ate poison

Date:

Ajmera Wire Products Indore News। शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फेल गई, जब एक साथ सात लोगों ने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। सभी को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मामले की शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि सभी एक ही कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी हैं, जिन्हें एक साथ नौकरी से निकाल दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने यह खतरनाक कदम उठा लिया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह सात लोगों को जहर खाने के कारण तबियत बिगड़ने के बाद कुछ लोगों द्वारा एमवाय अस्पताल लाया गया था, जहां सभी की हालत देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल भर्ती कर उपचार शुरू किया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और इनके साथ आए लोगों ने बातचीत की। जांच में पुलिस को पता चला कि जमनाधर विश्वकर्मा, दीपक सिंह, राजेश मेमियोरिया, देवीलाल करेडिया, रवि करेडिय़ा, जितेंद्र धमनिया, शेखर वर्मा ने जहर खाया है।

ये सभी परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में राजकुमार ब्रिज के पास स्थित निजी कंपनी अजमेरा वायर में नौकरी करते हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी ने सभी को काम से निकाल दिया था। इसके चलते कर्मचारियों ने यह कदम उठाया। उधर, घटना के बाद कंपनी मालिक रवि बाफना और पुनीत अजमेरा लापता हैं। परदेशीपुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कंपनी के बाहर ही खा लिया जहर

पुलिस के अनुसार मामले की जांच में पता चला है कि सभी ने गुगुरवार सुबह कंपनी के बाहर ही जहर खा लिया। जब इनकी तबियत बिगड़ी तो साथी कर्मचारियों को पता चला। इस पर सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से अभी तक कंपनी मालिक रवि बाफना, पुनीत अजमेरा के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

परिजन पहुंचे, लगाया आरोप

उधर, जैसे ही कर्मचारियों के परिवार वालों को जहर खाने की जानकारी मिली तो वे भी घबराते हुए तत्काल अस्पताल पहुंच गए। जहां उन्होंने कंपनी के मालिकों पर आरोप लगाया। परिजनों के अनुसार कंपनी मालिकों ने नई कंपनी खोली है और निकाले गए कर्मचारियों को उस नई कंपनी में काम देने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। दबाव में इन्होंने यह कदम उठाया। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related