Homeमध्य प्रदेशMP NEWS: हुक्का बार पर सख्त हुई मप्र की शिवराज सरकार, सजा...

MP NEWS: हुक्का बार पर सख्त हुई मप्र की शिवराज सरकार, सजा और जुर्माना बढ़ाने के लिए भेजा प्रस्ताव

MP NEWS: Shivraj government of MP became strict on hookah bar, sent a proposal to increase punishment and fine

Date:

भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार हुक्का बार (Hookah Bar) पर और सख्त होती नजर आ रही है। हुक्का बार (Hookah Bar) के प्रकरणों में सजा और जुर्माना बढ़ाने के लिए गृह मंत्रालय ने संबंधित अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव विधि विभाग को भेजा है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने सोमवार को बताया कि सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) के निर्देश के बाद मध्यप्रदेश में हुक्का बार बंद करने का अभियान चलाया गया था।

इस कार्रवाई को और कठोर बनाने के लिए इसमें एक साल से तीन साल तक की सजा और जुर्माने की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये करने का प्रस्ताव गृह विभाग ने विधि विभाग को भेजा है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने बताया कि हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाने के लिए गृह विभाग द्वारा मसौदा तैयार कर विधि विभाग को भेजा गया है।

मध्यप्रदेश में हुक्का बार को प्रतिबंधित करने हेतु सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम 2003 में आवश्यक संशोधन किया जा रहा है। अब जुर्माना और सजा दोनों ही बढ़ाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related