Homeमध्य प्रदेशMP News: मेरी मम्मी को जेल में डाल दो, वो चोरी करती...

MP News: मेरी मम्मी को जेल में डाल दो, वो चोरी करती है, 3 साल का मासूम पंहुचा थाने; वीडियो ने जीता दिल

मप्र समाचार: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर का ये वीडियो पूरे देश में वायरल हो रहा है, एक तीन साल का मासूम बच्चा अपनी मम्मी की शिकायत लेकर थाने पंहुचा, उसने पुलिस को मम्मी के बारे में शिकायत भी की ....

Date:

Burhanpur Viral Video: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक बेहद ही रोचक मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियाँ बटोर रहा है, बुरहानपुर जिले के देड़तलाई पुलिस चौकी में उस समय सब हैरान रह गए जब एक 3 साल का मासूम अपनी मम्मी की शिकायत लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को अपनी परेशानी भी बताई.

पूरा मामला जानकार आप भी उस मासूम की मासूमियत के दीवाने हो जायेंगे असल में सुबह सुबह जब जब मां ने अपने बेटे को नहला-धुलाकर नजर से बचाने के लिए काजल का टीका लगाना चाहा तो 3 साल का मासूम बेटा काजल लगवाने से मनाही करने लगा, और इस बात पर मां ने उसे प्यार से गाल पर मार दिया, जिसकी वजह से वेह मासूम मां की शिकायत करने पुलिस चौकी पहुंच गया। 

पुलिस के पास पहुचकर शिकायत करते समय का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है, बच्चे ने थाने पहुचकर कहा मम्मी मेरी कैंडी और चॉकलेट चुरा लेतीं हैं, उनको जेल में डाल दो। मासूम बच्चे की यह शिकायत सुन पुलिस सहित उस समय वहां मौजूद सभी लोग अपनी हसी भी नहीं रोक पाए

मासूम के लिए वहां मौजूद चौकी प्रभारी एसआई प्रियंका नायक ने कागज उठाकर बच्चे को दिखाने के लिए शिकायत लिखी, और उस शिकायत पर मासूम बच्चे को हस्ताक्षर करने को कहा, फिर क्या था मासूम तो नटखट था ही उसने उपेन थामा और कागज पर आड़ी-तिरछी लकीरें उकेर दीं।

बीते दिन रविवार की सुबह मां ने तीन साल के बेटे को सुबह सुबह जब जब मां ने अपने बेटे को नहला-धुलाकर नजर से बचाने के लिए काजल का टीका लगाना चाहा तो 3 साल का मासूम बेटा काजल लगवाने से मनाही करने लगा, और इस बात पर मां ने उसे प्यार से गाल पर मार दिया, मां ने तो कभी अंदाजा भी नहीं लगाया होगा कि इसकी वजह से शरारती बेटा सीधे पुलिस चौकी जा पहुंचेगा.

मां से नाराज बेटा पापा के पास पहुंचा और मम्मी को थाने और जेल भेजने की जिद करने लगा। मम्मी-पापा उसकी मासूमियत पर हंस पड़े। लेकिन बेटे ने जिद पकड़ी तो पिता उसका मन रखने के लिए उसे पुलिस चौकी ले गए।

चौकी प्रभारी एसआई प्रियंका नायक बच्चे की बात सुनकर अपनी हंसी नहीं रोक सकीं, उन्होंने भी उसका मन रखने के लिए कागज-पेन उठाया और शिकायत लिखने बैठ गईं।

बच्चा मम्मी द्वारा कैंडी-चॉकलेट चुराने की बात कहता रहा और वहां मौजूद सभी लोगों की हंसी छूट गई। आखिर एसआई प्रियंका ने मम्मी को जेल भेजने की बात कह कर बड़ी मुश्किल से उसे घर भिजवाया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related