Homeमध्य प्रदेशMP में गणेश उत्सव, श्री कृष्ण जन्माष्टमी, मोहर्रम आदि त्यौहार सार्वजनिक रूप...

MP में गणेश उत्सव, श्री कृष्ण जन्माष्टमी, मोहर्रम आदि त्यौहार सार्वजनिक रूप से मनाने पर गाइडलाइन्स जारी

Date:

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोविड संक्रमण को देखते हुए आगामी गणेश उत्सव, मोहर्रम, जन्माष्टमी आदि त्यौहार सार्वजनिक रूप से नहीं मनाए जा सकेंगे। गणेश प्रतिमाएं सार्वजनिक रूप से स्थापित नहीं का जा सकेंगी तथा जन्माष्टमी एवं मोहर्रम पर जुलूस व ताजिए नहीं निकाले जा सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों से कहा है कि वे घर पर ही इन त्यौहारों को मनाएं। पूजा स्थलों पर एक बार में 5 से अधिक व्यक्ति इकट्ठे नहीं हो। इस बार स्वतंत्रता दिवस भी सीमित रूप से मनाया जाएगा। कहीं भी भीड़ इकट्ठा होने की इजाजत नहीं होगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बिना लक्षण वाले कोरोना मरीज, जो स्वेच्छा से घर पर ही रहना चाहते हैं तथा जिनके घर में पर्याप्त व्यवस्था है, के ‘होम आइसोलेशन’ को बढ़ावा दिया जाए। ‘होम आइसोलेशन’ के दौरान नियमित रूप से इलाज एवं मॉनीटरिंग की अच्छी व्यवस्था की जाए। भोपाल में अभी 42 व्यक्तियों को ‘होम आइसोलेशन’ में रखा गया है।

वीडियो कान्फ्रेंस में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान तथा अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

मध्य प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़ी, मृत्यु दर कम हुई

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में रिकवरी रेट निरंतर बढ़ रही है तथा मृत्यु दर कम हो रही है, जो अच्छे संकेत हैं। प्रदेश की रिकवरी रेट 74.1 प्रतिशत हो गई है तथा मृत्यु दर 2.52 प्रतिशत रह गई है।

मध्य प्रदेश में सीमा पार से बिना हैल्थ स्क्रीनिंग के आना-जाना न हो

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिंगरौली जिले की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि अन्य राज्यों की सीमा पार आने-जाने वाले व्यक्तियों की अनिवार्य रूप से हैल्थ स्क्रीनिंग की जाए। इसके बिना किसी को आने-जाने न दें। सिंगरौली में नए 20 प्रकरण आए हैं।

इंदौर में 145, भोपाल में 131 नए प्रकरण

जिला वार समीक्षा में पाया गया कि कोरोना के सर्वाधिक नए प्रकरण इंदौर में 145 मिले हैं। भोपाल में 131, जबलपुर में 63, खरगोन में 44, ग्वालियर में 26 तथा मुरैना में 24 नए मरीज पाए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन जिलों में विशेष सावधानी रखे जाने के निर्देश दिए।

सभी अनिवार्य रूप से लगाएं मास्क

जबलपुर जिले की समीक्षा में बताया गया कि गत सप्ताह की पॉजिटिविटी रेट 9.35 प्रतिशत है। इस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चिंता व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि लोगों में जागरूकता फैलाई जाए कि सभी अनिवार्य रूप से मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग करें। कलेक्टर ने बताया कि अभी 60 से 70 प्रतिशत व्यक्ति ही मास्क लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत व्यक्ति मास्क लगाएं, जो नहीं लगाए उसके विरूद्ध जुर्माने की कार्रवाई करें।

मध्य प्रदेश में कोरोना के 8715 एक्टिव केसेज

एसीएस हैल्थ श्री मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के 734 नए मरीज आए हैं, 719 स्वस्थ होकर घर गए हैं तथा 16 मृत्यु हैं। इस प्रकार कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 8715 है। तुलनात्मक रूप से मध्यप्रदेश देश में एक्टिव प्रकरणों के हिसाब से 16वें स्थान पर है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related