Homeमध्य प्रदेशMP: मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने शाहगढ़ नगर परिषद को दी 7.40 करोड़...

MP: मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने शाहगढ़ नगर परिषद को दी 7.40 करोड़ की सौगातें

- शाहगढ़ में नगर परिषद का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न

Date:

सागर । नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने नागरिकों के मांग-पत्र पर शाहगढ़ के विकास हेतु 7.40 करोड़ की सौगातें दीं।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 850 आवास स्वीकृत करने तथा शाहगढ़ में कौशल विकास उन्नयन केन्द्र खोलने की घोषणा भी की।

रविवार को शाहगढ़ में नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में उक्त घोषणा करते हुए मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि जनता ने विश्वास करके आपको चुना है और आपने आज जो शपथ ली है, उसका पालन करते हुए जनता की सेवा का काम करें। पार्षद प्रतिदिन अपने वार्ड का दौरा करें और जनसमस्याएं हल करें। साथ ही शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन करायें।

उन्होंने शाहगढ़ नगर परिषद के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हेतु 1 करोड़, लांच नदी के सौंदर्यीकरण, घाट निर्माण और गहरीकरण के लिए डेढ़ करोड़, लांच नदी में गिरने वाले गंदे नालों के सेपरेसन व नाला-नाली के सीसी निर्माण हेतु 3.70 करोड़, स्वच्छता हेतु एक जेसीबी, तीन कचरा गाड़ियां, वेक्यूम ट्रेक्टर 70 लाख, वार्डों में विभिन्न कार्यों के लिए 1 करोड़, तीन वार्डों में पार्क निर्माण के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की।

इसके अतिरिक्त बस स्टेण्ड हेतु व निस्तार के लिए आवश्यक वन भूमि के हस्तांतरण के प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश अधिकारियों को दिया। खेल परिसर व स्टेडियम, आवारा पशुओं के लिए नवीन गौशाला के निर्माण की स्वीकृतियां भी कीं।

मंत्री सिंह ने बताया बंडा विधानसभा क्षेत्र के लिए सबसे बड़ी सौगात उल्दन में धसान नदी पर बन रहा बांध है। जिससे 70 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी और बण्डा को शत प्रतिशत सिंचित भूमि वाला क्षेत्र बनाने का लक्ष्य प्राप्त होगा।

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि ओबीसी आरक्षण के साथ नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव किसी प्रदेश में कराए गए हैं। यह भी पहली बार हुआ कि इतने कम समय में नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव दोनों एक साथ करा लिए गए हों।

इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी अभिनंदन के पात्र हैं, जिन्होंने अपनी दृढ़ संकल्प शक्ति से ओबीसी वर्ग को आरक्षण दिलाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प को लेकर देश चला रहे हैं। आज दुनिया में अगर सर्वाधिक लोकप्रिय कोई नेता है तो वह नरेन्द्र मोदी हैं।

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन करते हैं, जिन्होंने देश में प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की। इसलिए आज मध्यप्रदेश के शहरों में 8 लाख आवास स्वीकृत हो चुके हैं। शाहगढ़ में 1250 आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनकी लागत 300 करोड़ रूपए है। उन्होंने घोषणा की कि आज शाहगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में और 850 आवास स्वीकृत किये हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह भी निर्णय लिया है कि अभियान चलाकर सभी गरीब परिवारों को मकान के पट्टे दिये जाएंगे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related