Homeमध्य प्रदेशMP: सड़क पर भैंस लेकर निकले ऊर्जा मंत्री, प्रदेश में बिजली को...

MP: सड़क पर भैंस लेकर निकले ऊर्जा मंत्री, प्रदेश में बिजली को लेकर मचा हाहाकार

Date:

ग्वालियर : हमेशा सुर्खियों में रहने वाले मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (praduman singh tomar) एक बार फिर चर्चा में है। मंत्री जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक बैंस के साथ सड़क पर टहलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो रविवार रात का बताया जा रहा है। जब वो ग्वालियर (gwaliar) दौरे पर पहुंचे थे। 30 सेकेंड के वीडियो में ऊर्जा मंत्री एक भैंस की रस्सी अपने हाथ में थामे हुए हैं। सड़क पर अंधेरे में ट्रैफिक को हटाते हुए जा रहे हैं। उनकी सेवा में तैनात रहने वाला पुलिस बल उनके पीछे-पीछे जा रहा है। सड़क पर निकलते समय वे हंसी ठिठौली भी करते जा रहे हैं। 

बिजली संकट के बीच इस वीडियो से बवाल
ऊर्जा मंत्री का यह वीडियो उस वक्त आया है जब राज्य पर ब्लैक आउट का खतरा मंडरा रहा है। कोयले की कमी से बिजली संकट गहराता जा रहा है।

ऐसे में सोशल मीडिया पर उनको खूब ट्रोल  किया जा रहा है।  कांग्रेस ने भी इसको लेकर प्रद्युम्न सिंह तोमर को घेरा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केके मिश्रा ने ट्वीट करते  हुए लिखा है, जहां-जहां पैर पड़े संतन के….बंटाधार

मध्यप्रदेश में सिर्फ 2 दिन का कोयला  बचा
पावर प्लांटों में कोयले के देशव्यापी संकट का असर मध्यप्रदेश (madhya pradesh)में भी दिखने लगा है। प्रदेश में दो दिन पहले तक की यह स्थिति थी कि सिर्फ 592 हजार टन कोयला बचा है। खरगोन में कोयला पूरी तरह समाप्त हो चुका है। गाडरवाड़ा में भी सिर्फ एक दिन का कोयला बचा है। मध्यप्रदेश जनरेशन कंपनी के सबसे बड़े श्री सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट में दो दिन का कोयला बचा है।

प्रदेश में बिजली की डिमांड 10 हजार मेगावॉट तक पहुंच रही है। इसकी तुलना में प्रदेश में थर्मल, जल, सोलर और विंड से महज 3900 मेगावॉट ही बिजली का उत्पादन हो पा रहा है। बाकी बिजली सेंट्रल पावर से ली जा रही है। बावजूद इसके ऊर्जा मंत्री का दावा है कि प्रदेश में बिजली संकट नहीं होने दिया जाएगा। 

पहले भी बटोर चुके हैं सुर्खियां
इससे पहले भी ऊर्जामंत्री अपने अनोखे अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर चर्चित रहते हैं। इससे पहले सीवर में उतरकर सफाई करने। बिजली के ट्रांसफार्मर पर चढ़कर सफाई करने, शमशान घाट में श्रमदान करने के साथ-साथ जमीन पर बैठकर लोगों की शिकायत सुनने के उनके अंदाज के चलते वह सोशल मीडिया पर चर्चित रह चुके हैं। 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related