Homeमध्य प्रदेशMP CORONA UPDATE: मप्र में कोरोना के 1577 नए मामले, 28 बच्चे...

MP CORONA UPDATE: मप्र में कोरोना के 1577 नए मामले, 28 बच्चे भी पॉजिटिव

MP CORONA UPDATE: 1577 new cases of corona in MP, 28 children also positive

Date:

MP CORONA UPDATE: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के बीच पूरे प्रदेश में 24 घंटे में 1577 कोरोना वायरस के नए पॉजिटिव केस मिले हैं। मप्र में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की बात करें तो अब प्रदेश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 5044 पहुंच गई है।

पूरे मध्यप्रदेश में इंदौर और भोपाल की स्थिति तो लगातार ही विस्फोटक रूप में नजर आ रही है । इंदौर की बात करें तो इंदौर में कोरोना वायरस के 618 और भोपाल की बात करें तो भोपाल में कोरोना वायरस के 347 नए मरीज मिले हैं।

भोपाल में 28 बच्चे कोरोना पॉजिटिव

प्रदेश की राजधानी में मिले कुल कोरोना संक्रमितों में 28 बच्चे, डॉक्टर, दो IAS, दुबई से लौटी 28 साल की महिला भी संक्रमित मिली है, अब तक विदेश से लौटे 22 लोग संक्रमित मिल चुके हैं।

इंदौर में कोरोना की तीसरी लहर विकराल स्थिति में

मध्य प्रदेश के इंदौर में 15 दिन में कोरोना वायरस संक्रमण लगभग 20 गुना फैल गया है, 8 दिन की बात की जाये तो ८ दिनों में 2360 नए मरीज मिल चुके हैं।

इंदौर में अगले 7 दिनों में कोरोना का पीक!

एक्सपर्ट को आशंका जताई है कि इंदौर में अगले सात दिन में ही कोरोना संक्रमण का पीक आ सकता है, उस समय इंदौर में रोजाना पांच हजार मरीज मिल सकते हैं, फिलहाल तीन दिन से मरीजों का आंकड़ा हर दिन 500 पार जा रहा है। कोरोना वायरस की पिछली लहर में इंदौर में अधिकतम 1800 केस आए थे, इस बार रोज 5 हजार केस तक आ सकते हैं।

ग्वालियर में 111 नए मरीज मिले, दतिया जिले में 16, शिवपुरी 10, मुरैना में 17 और श्योपुर में 4 नए मरीज मिले हैं। रतलाम में 24 पॉजिटिव मिले। जबलपुर में 96 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। छिंदवाड़ा में 15 और रीवा में 8 नए केस मिले हैं।

प्रदेश में ESMA लागू: डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्यकर्मी काम करने से इनकार नहीं कर सकेंगे
प्रदेश में बढ़ते कोरोना को देखते हुए सरकार ने ESMA (इसेंशियल सर्विसेस मेंटेनेंस एक्ट) लागू कर दिया है। इसका गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इसके तहत डॉक्टर, नर्स समेत स्वास्थ्य से जुड़े कर्मी काम करने से इनकार नहीं कर सकते हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...