Homeमध्य प्रदेशMP CORONA UPDATE: मध्य प्रदेश में कोरोना के 1006 नए केस ,...

MP CORONA UPDATE: मध्य प्रदेश में कोरोना के 1006 नए केस , 9 और लोगों की मौत

Date:

भोपाल : मध्य प्रदेश (MP CORONA UPDATE) में शनिवार को कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण के 1006 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश (MP) में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 237406 हो गई। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से नौ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3545 हो गई है.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण से इंदौर एवं भोपाल (Indore & Bhopal) में दो-दो और जबलपुर (Jabalpur), रतलाम (Ratlam), बैतूल (Betul), छिंदवाड़ा (Chhindwara) एवं झाबुआ (Jhabua) में एक-एक मरीज की मौत हुई है। उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस (Corona Virus) से सबसे अधिक 857 मौत इंदौर (Indore) में हुई हैं, जबकि भोपाल (Bhopal) में 567, उज्जैन (Ujjain) में 101, सागर (Sagar) में 147, जबलपुर (Jabalpur) में 238 एवं ग्वालियर (Gwalior) में 195 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौत अन्य जिलों में हुई हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 301 नए मामले इंदौर (Indore) जिले में सामने आए, जबकि भोपाल (Bhopal) में 240 नए मामले सामने आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 237406 संक्रमित लोगों में से अब तक 223532 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 10329 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अधिकारी ने कहा कि शनिवार को 1,129 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related