Homeमध्य प्रदेशMP Board Result 2020: जानिए कब आएगा मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं...

MP Board Result 2020: जानिए कब आएगा मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं का रिजल्ट?

Date:

भोपाल: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से आयोजित की गई 10वीं 2020 परीक्षा का रिजल्ट (MP Board Result 2020) ऑफिसियल वेबसाइट https://mpbse.nic.in/ पर जुलाई के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है. जबकि 12वीं का रिजल्ट (MP Board Result 2020) जुलाई के तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है. रिजल्ट (MP Board Result 2020) जारी होने के बाद 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे. मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी. 

मध्य प्रदेश बोर्ड सचिव के मुताबिक 10वीं के कॉपियों का मूल्यांकन कार्य बीते दिनों ही पूरा कर लिया गया है. वहीं खबरों की मानें तो 10वीं का रिजल्ट (MP Board Result 2020) भी लगभग तैयार कर लिया गया है. कुछ कागजी प्रक्रियाओं के बाद रिजल्ट (MP Board Result 2020) को जारी कर दिया जाएगा. 

वहीं मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट (MP Board Result 2020) थोड़ा देर से घोषित किया जाएगा. क्योंकि 9 जून से 16 जून तक आयोजित की गई कॉपियों का अभी तक मूल्यांकन नहीं किया जा सका है. आपको बता दें कि कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से ये परीक्षाएं मार्च में स्थगित कर दी गई थी. 

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं 2020 की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को सलाह है कि वे बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते. ताकी रिजल्ट (MP Board Result 2020) से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए. 

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट ऐसे करें चेक: MP Board 10th and 12th Result How to Check 
1-एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स सबसे पहले बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं.
2- बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
3-अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ इंटर कर सबमिट करें.
4- एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट आपके सामने होगा.
5-एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें.

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट थर्ड पार्टी वेबसाइट पर ऐसे करें चेक: MP Board 10th, 12th results How to Chek thired Party website
1-एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स https://www.indiaresults.com/ पर जाएं.
2-https://www.indiaresults.com/ पर जाने के बाद राज्य का चुनाव करें
3-राज्य का चुनाव करने के बाद कक्षा पर क्लिक करें.
4-अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर इंटर कर सबमिट करें.
5-एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट आपके सामने होगा.
6-एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related