Homeमध्य प्रदेशMP: चलती बस के नीचे आत्महत्या करने कूदा युवक, सामने आया दिल...

MP: चलती बस के नीचे आत्महत्या करने कूदा युवक, सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो

MP: A young man committed suicide under a moving bus, shocking video surfaced

Date:

दमोह । मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने चलती बस के नीचे लेटकर खुदकुशी करने की कोशिश की। बस का पिछला पहिया युवक की कमर के ऊपर से निकल भी गया फिर भी उसे ज्यादा कुछ नहीं हुआ।

युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। परिजनों का कहना है कि युवक मानसिक रुप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है।

दरअसल, मामला शनिवार को बस स्टैंड चौराहे पर हुआ जिसका वीडियो रविवार को वायरल हुआ है। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह नोहटा निवासी नितेश सेन नाम का युवक बस स्टैंड पर एक दुकान के सामने खड़ा था।

वहीं पर एक बस भी खड़ी हुई थी, जैसे ही बस आगे बढ़ी, वह दौडक़र बस के नीचे लेट गया। बस चालक कुछ समझ पाता इसके पहले ही बस का पिछला पहिया उसके ऊपर से निकल गया।

गनीमत रही कि हादसे में उसे ज्यादा कुछ नहीं हुआ। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और सभी बस ड्राइवर की गलती मान रहे थे लेकिन रविवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सच्चाई का खुलासा हुआ।

इस मामले में उसके एक परिजन का कहना है कि नितेश शुक्रवार से गायब था, वह घर छोडक़र कहीं चला गया था। उसे फोन करने पर वह खुद की लोकेशन अलग-अलग बता रहा था।

रविवार सुबह पुलिस ने जानकारी दी कि नितेश घायल अवस्था में दमोह जिला अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल यह जानकारी नहीं लग पाई कि इस युवक ने किन कारणों के चलते आत्महत्या का प्रयास किया है, पुलिस जांच में जुटी है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related