Homeमध्य प्रदेशLadli Behna Yojana Dusri Kist: मुख्यमंत्री 10 जुलाई को खातों में डालेंगे...

Ladli Behna Yojana Dusri Kist: मुख्यमंत्री 10 जुलाई को खातों में डालेंगे लाड़ली बहना की दूसरी किश्त

Date:

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैं इस महीने की 10 तारीख को लाड़ली बहनों के बैंक खाते में इंदौर से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में एक-एक हजार रुपए ट्रांसफर करूंगा।

मुख्यमंत्री मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के समत्व भवन में मंत्रि-परिषद की बैठक राष्ट्रगीत वंदे-मातरम के गायन के साथ शुरू हुई।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की दूसरी किश्त बहनों के खाते में डाली जाने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं।

मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के संबंध में मंत्रीगण से आवश्यक विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर मंत्रि-परिषद के सदस्‍य और मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैंने अपनी बहनों को वचन दिया था कि हर महीने की 10 तारीख को उनके खाते में लाड़ली बहना योजना की राशि डालूंगा। बताते हुए प्रसन्नता है कि 10 जुलाई को दोपहर एक बजे बहनों के खाते में इन्दौर से सिंगल क्लिक से राशि डाली जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस दिन लाड़ली बहना सेना भी शपथ लेंगी, जिससे यह सेना लाड़ली बहना योजना और महिला सशक्तिकरण की बाकी योजनाओं के भी ठीक से क्रियान्वयन में योगदान दे सकें।

मुख्यमंत्री चौहान ने बहनों से 10 जुलाई के कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की है। कार्यक्रम से प्रदेश के सभी गाँव और वार्ड वर्चुअली जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोशल और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर जारी संदेश में यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विधानसभा सत्र की तैयारियों की ली जानकारी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश की 15वीं विधानसभा का मानसून और अंतिम सत्र मंगलवार 11 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। इस विधानसभा के अंतिम सत्र में सभी मंत्रीगण पूरी तैयारी के साथ सदन में आएं।

तथ्य एवं तर्कपूर्ण ढंग से प्रश्नों के उत्तर दिए जाएं। प्रश्नों के उत्तर में राज्य शासन द्वारा की गई उपलब्धियों की जानकारी भी समाहित हो। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि उत्तर ठीक ढंग से तैयार कर भेजें।

मुख्यमंत्री चौहान आज निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन में समस्त मंत्रीगण और अधिकारियों से विधान सभा सत्र की तैयारियों के बारे में चर्चा कर रहे थे। बताया गया कि तारांकित, अतारांकित प्रश्नों के जवाब भेजे गए हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ध्यानाकर्षण और संभावित प्रश्नों के उत्तरों की तैयारी भी पूरी रखें। बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और मंत्रीगण उपस्थित थे। विभिन्न विभाग के अधिकारी वीसी से सम्मिलित हुए।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related