Homeमध्य प्रदेशलाड़ली बहना योजना: अब और बढ़ेगा एमपी की बहनों का आत्मविश्वास...

लाड़ली बहना योजना: अब और बढ़ेगा एमपी की बहनों का आत्मविश्वास और मान-सम्मान – CM SHIVRAJ

Date:

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj SIngh Chouhan) ने कहा कि हमने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए हैं। इसी संदर्भ में हमने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू की है। यह योजना मेरे मन से आई है।

इससे बहनों को आत्मविश्वास मिलेगा और उनका सम्मान घर, परिवार और समाज में बढ़ेगा। योजना में पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि आज शाम को जबलपुर से प्रदेश में 1.2 करोड़ 20 लाख बहनों के खातों में एक-एक हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में पौधरोपण के बाद मीडिया से बातचीत की।

मेरा मुख्यमंत्री बनना कामयाब हो गया

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज मेरा मुख्यमंत्री बनना कामयाब हो गया है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लागू होने से बहनों के जीवन में नई परिवर्तन और खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि आज मेरे जीवन का सबसे सुखद और महत्वपूर्ण दिन है। यह योजना माँ, बहनें और बेटियों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

बेटियाँ अब बोझ नहीं, वरदान हैं

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बेटियाँ अब बोझ नहीं, वरदान हैं। प्रदेश में बेटियों की शादी के लिए अब कोई बोझ नहीं है, इसके लिए हमने पहले ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना शुरू की थी।

इसके बाद 2006 में लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की गई, जिससे लिंगानुपात में सुधार आया है। वर्ष 2012 में 1000 बेटियों पर 912 बेटियां जन्म लेती थीं। अब यह अनुपात 956 हो गया है। बेटियों के जन्म होने पर लोग अब खुश होते हैं।

महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक सशक्तिकरण

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक सशक्तिकरण किया जा रहा है। इसके लिए स्थानीय निकायों के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है। महिलाएं स्थानीय प्रशासन में अच्छी भागीदारी कर रही हैं।

बेटियों को पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत और शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महिलाओं के नाम पर मकान, जमीन और अन्य संपत्ति की खरीद पर रजिस्ट्री शुल्क में छूट देने से महिलाओं के नाम रजिस्ट्री की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related