Homeमध्य प्रदेशJabalpur Corona News : आज 251 नये कोरोना मरीज मिले,189 व्यक्ति...

Jabalpur Corona News : आज 251 नये कोरोना मरीज मिले,189 व्यक्ति डिस्चार्ज

Date:

Jabalpur Corona News : कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 189 व्यक्ति डिस्चार्ज. कोरोना के आज 251 नये मरीज मिले. कोरोना से स्वस्थ होने पर आज रविवार 20 सितम्बर को 189 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 251 नये मरीज सामने आये हैं । आज डिस्चार्ज हुये 189 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 6477 हो गई है ।

कल शनिवार की शाम 6 बजे से आज रविवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 251कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7998 पहुँच गई है । बीते चौबीस घण्टे के दौरान तीन व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 129 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1392 हो गये हैं ।

रोको-टोको अभियान :- 304 व्यक्तियों से वसूला गया 30 हजार 550 रुपये का जुर्माना.
कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिये तय प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने, मास्क न पहनने एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियम का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध जिले में चलाए जा रहे रोको-टोको अभियान के तहत आज 304 व्यक्तियों से 30 हजार 550 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। इसमें पुलिस द्वारा 303 व्यक्तियों से वसूला गया 30 हजार 450 रूपये का जुर्माना शामिल है ।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related