इंदौर: इंदौर में कोरोना वायरस से हाईकोर्ट की जज न्यायमूर्ति वंदना कसरेकर का निधन हो गया। वह कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आई थी और इंदौर के मेंदाता में उनका इलाज चल रहा था। जहां इलाज के दौरान मेदांता अस्पताल में उन्होंने रविवार सुबह 10:35 पर अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सीएम शिवराज सिंह ने भी दुख व्यक्त किया है।
वर्ष 1960 में जन्मी वंदना कसरेकर इंदौर हाईकोर्ट बार की आजीवन मेम्बर रही और 2014 में जज बनी। 2016 में स्थायी जज बनी। वे किडनी की बीमारी से ग्रस्त थी। कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि इस बीच उन्हें एयरलिफ्ट करकर ले जाना कैंसिल हुआ था। इंदौर बेंच में पदस्थ रही दूसरी महिला जज का असमय निधन हो गया।