Homeमध्य प्रदेशIndore Corona Update: इंदौर में 24 घंटे में कोरोना के 19 नए...

Indore Corona Update: इंदौर में 24 घंटे में कोरोना के 19 नए मामले, अब शहर में 120 एक्टिव मरीज

Indore Corona Update: 19 new cases of corona in 24 hours in Indore, now 120 active patients in the city

Date:

इंदौर । शहर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 19 नए मरीज सामने आए हैं। इन नए संक्रमित मामलों सहित शहर में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 120 हो गई है। कोरोना के नए मामलों से प्रशासन की चिंता बढ़ती जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार इंदौर में 19 नए संक्रमित पाए गए हैं जबकि 10 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। शहर में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 120 हो गई है।

पिछले एक हफ्ते में मिले संक्रमितों की संख्या के लिहाज से पॉजिटिविटी दर अभी 0.20 फीसदी है। अब जो नए मरीज मिल रहे हैं उनमें अधिकांश ऐसे हैं, जिन्हें वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं।

हालांकि ये सभी ए सिम्टोमैटिक हैं। रविवार को इन नए मरीजों के घर मेडिकल टीमें जाएंगी तथा उनकी कांटेक्ट व ट्रेवल हिस्ट्री खंगालेगी तथा उन्हें अस्पताल में एडमिट कराएगी।

इनके परिवार व नजदीकी लोगों के सैम्पल लिए जाएंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें तथा खुद की व दूसरों के स्वास्थ्य सुरक्षा का ध्यान रखें।

इंदौर में अभी रोजाना करीब 6 हजार ही सैम्पल टेस्ट किए जा रहे थे। लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग ने सैम्पल बढ़ाने के लिए कहा है।

उधर, नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संदेह में विदेश से लौटे लोगों सहित अन्य लोगों के जो सैम्पल एनसीडीसी, दिल्ली भेजे गए थे, उनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...