Homeमध्य प्रदेशइंदौर कोरोना अपडेट: इंदौर में कोरोना के 1498 नये मामले, दो लोगों...

इंदौर कोरोना अपडेट: इंदौर में कोरोना के 1498 नये मामले, दो लोगों की मौत

Indore Corona Update: 1498 new cases of corona in Indore, two people died

Date:

भोपाल । मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के नये मामलों में अब कमी देखने को मिल रही है। इसके बावजूद देश का सबसे स्वच्छ शहर प्रदेश में कोरोना की सबसे बड़े हाट स्पाट बना हुआ है।

यहां बीते 24 घंटों में 1498 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो मरीजों की मौत हुई है।

इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. बीएस सैत्या ने बताया कि गुरुवार देर रात जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, जिले में बीते 24 घंटे के दौरान 10,368 लोगों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई।

इनमें 1498 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। संक्रमण की दर 14 फीसदी से ज्यादा रही। इंदौर में बीते 24 घंटे में कोरोना से दो मरीजों की मौत भी हुई हैं। अब यहां मृतकों की संख्या 1418 हो गई है।

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक इनमें एक लाख 93 हजार 947 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमें से अभी तक एक लाख 75 हजार 514 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। अब यहां सक्रिय मरीज 17,015 हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों और होम आयसोलेशन में उपचार जारी है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related