Homeमध्य प्रदेशIndore Corona News: इंदौर में मिले कोरोना के 1792 नये मामले, आठ...

Indore Corona News: इंदौर में मिले कोरोना के 1792 नये मामले, आठ लोगों की मौत भी हुई

Date:

इंदौर, । मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां 15 फरवरी के बाद से कोरोना के नये मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।

इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1792 नये मामले सामने आए हैं, जबकि कोरोना से आठ लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढकऱ करीब 1,21, 694 और मृतकों की संख्या 1184 हो गई है।

इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस सैत्या ने रविवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार देर रात 10341 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 1792 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। 

इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1 लाख, 21 हजार 694 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से आठ मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब यहां मृतकों की संख्या 1184 हो गई है।

हालांकि, यहां बीते 24 घंटे में 2697 मरीज स्वस्थ हुए हैं। यहां अब तक 1 लाख 08 हजार 493 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। फिलहाल 12,017 कोरोना पाजीटिव मरीजों का इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related