Homeमध्य प्रदेशINDORE: ढाई साल बाद फिर दिखेगा क्रिकेट का रोमांच, 3 अक्टूबर को...

INDORE: ढाई साल बाद फिर दिखेगा क्रिकेट का रोमांच, 3 अक्टूबर को इंदौर में दक्षिण अफ्रिका और टीम इंडिया के बीच महासंग्राम

INDORE: After two and a half years, the thrill of cricket will be seen again, in Indore on October 3, the battle between South Africa and Team India

Date:

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। दरअसल ढाई साल बाद फिर से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच t20 सीरीज का तीसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।

बता दें कि सितंबर के अंत में भारत में दक्षिण अफ्रीका का दौरा है। 3 टी20 मैच खेले जाएंगे जिसमें सीरीज का आखिरी मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। 7 जनवरी 2020 को यह मुकाबला खेला जाना है। महामारी के चलते आईपीएल मैचों का आयोजन भी भारत के बाहर किया गया था। ऐसे में शहर वासियों में एक बार फिर क्रिकेट का मुकाबला होने से काफी खुशी है।

होलकर स्टेडियम में 7 जनवरी को हुआ था मैच

गौरतलब है कि आर्थिक राजधानी और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में इस बार आईपीएल का मुकाबला भी नहीं हुआ है। महामारी की वजह से भारत के बाहर इस बार आईपीएल का मुकाबला करवाया गया था।

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में ढाई साल के बाद फिर से क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय मैच 7 जनवरी 2020 को खेला गया था। दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच यह मुकाबला खेला जाना है। टी20 मुकाबले के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम सितंबर के अंत तक भारत आ जायेगी।

इस स्टेडियम में अभी तक नहीं हारी टीम इंडिया

अगर भारतीय टीम के रिकॉर्ड की बात करें तो इंदौर के होल्कर स्टेडियम में बहुत ही अच्छा रहा है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर अभी तक किसी भी मैच को अपने हाथों से नहीं गवाया है। बता दें कि 2006 में होलकर स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में T20 का मुकाबला खेला गया था।

जिसमें मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली थी ।भारतीय टीम पहले सितंबर में आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीन टी-20 मैचों का मुकाबला होना है।

जिसमें पहला मुकाबला 20 सितंबर, 23 सितंबर और 25 सितंबर को खेला जाना है। इसके बाद 28 सितंबर से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच t20 सीरीज का मुकाबला शुरू होगा। 3 T20 मैच का अंतिम मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा।

जानिए कब खेला जायेगा टी—20 विश्व कप

वहीं दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का मुकाबला भी खेला जाना है। पहला वनडे मैच 6 अक्टूबर ,9 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

अक्टूबर में टी-20 विश्वकप का आयोजन भी किया जाना है। विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से होने वाले टी-20 और वनडे सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। दोनों सीरीज में भारतीय टीम में उन्हीं खिलाड़ियों को रखा जाएगा जो विश्वकप में खेलने के लिए तैयार रहेंगे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related