Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश के उज्जैन में परमार काल का 1000 वर्ष प्राचीन विशाल...

मध्य प्रदेश के उज्जैन में परमार काल का 1000 वर्ष प्राचीन विशाल शिव मंदिर निकला जमीन से – MP NEWS

Date:

उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में स्थित भोलेनाथ की नगरी उज्जैन (Ujjain) में पुरातत्व विभाग द्वारा की जा रही खुदाई में विशाल शिवमंदिर मिला है जिसे लगभग 1000 वर्ष पुराना बताया जा रहा है.

पुरातत्व विभाग द्वारा की जा रही खुदाई में जो 1000 वर्ष पुराना शिव मंदिर मिला है उसकी लंबाई लगभग 50 फीट बताई जा रही है, खुदाई में मिले इस प्राचीन शिव मंदिर के भीतर गर्भग्रह और शिवलिंग भी मिले है, जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार एक पूरा भगवन शिव का मंदिर ही जमीन के नीचे दबा हुआ था.

उज्जैन में जो ये खुदाई चल रही है ये खुदाई पुरातत्व शोध संस्थान भोपाल द्वारा की जा रही है, यह मंदिर परमार काल का बताया जा रहा है, च लरही खुदाई के दौरान कई खंदिर मूर्इतियाँ भी मिली है.

फिलहाल प्राप्त जानकारी के अनुसार मिले शिवलिंग की अभी साफ़ सफाई की जा रही है . मद्निर की लम्बाई की बात करें तो मंदिर की लंबाई 15 मीटर (लगभग 50 फीट) है। मंदिर की लम्बाई से अनुमान लगाया जा रहा है कि प्राचीन काल में यह शिवमंदिर बेहद ही भव्य शिव मंदिर रहा होगा। 

पुरातत्व रिसर्च अधिकारी डॉ. धुर्वेंद्र जोधा ने बताया कि परमार कालीन मंदिर के अवशेष के रूप में जल हरी खंडित अवस्था में अवशेष, कलश, आमलक, अमल सारिका, स्तंभ भाग, लता वल्लभ, कोणक (मंदिर स्थापत्य खंड) प्राप्त हुए है। अब इतिहासकार, इस मंदिर की कथा ज्ञात करने के लिए अध्ययन कर रहे हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related