Homeमध्य प्रदेशअगर कहीं देखे बाबू सोना तो तोड़ देंगे कोना कोना, लव जिहाद...

अगर कहीं देखे बाबू सोना तो तोड़ देंगे कोना कोना, लव जिहाद को लेकर बजरंग दल की नई चेतावनी

Date:

छतरपुर: लव जिहाद के खिलाफ अध्यादेश को मंजूरी के बाद शनिवार से मध्य प्रदेश में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2020 लागू कर दिया गया है। इसी बीच छतरपुर जिले में बंजरंग दल द्वारा मंदिरों के बाहर होर्डिंग्स लगाए हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन होर्डिंग्स में चेतावनी भरे लहजे में लिखा गया है कि अगर कहीं देखें बाबू-सोना, तो तोड़ देंगे शरीर का कोना-कोना। मंदिरों के बाहर लगे इन की चर्चा जिले में खूब हो रहे हैं।

यूपी के बाद मध्य प्रदेश में शनिवार को लव जिहाद अध्यादेश लागू कर दिया गया। इसे लेकर अब बजरंग दल की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। सोशल मीडिया के साथ साथ कई मंदिरों के बाहर लव जिहाद के खिलाफ धार्मिक स्थलों पर पोस्टर्स एंव हॉर्डिंग्स लगाए गए जिनमें लिखा है कि कोई भी विधर्मी, लव जिहाद, नशा एवं संदिग्ध परिस्थितियों में मंदिर या मंदिर के आसपास पाया जाता है तो बजरंग दल उस पर कठोर संवैधानिक कार्रवाई करेगी। इस तरह के होर्डिंग और पोस्टर जिले के कई प्रमुख मंदिरों के बाहर और दीवारों पर लगाए गए हैं। इसमें बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपने मोबाईल नंबर भी दिए हैं।

तो तोड़ देंगे शरीर का कोना-कोना
बजरंग दल द्वारा छतरपुर जिले में मंदिर के बाहर लगाया पोस्टर वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है कि अगर कहीं देखें बाबू-सोना, तो तोड़ देंगे शरीर का कोना-कोना। इस मामले में फिलहाल पुलिस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आई है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...