Homeमध्य प्रदेशMP के BALAGHAT में पति ने पत्नी की कर दी हत्या तो...

MP के BALAGHAT में पति ने पत्नी की कर दी हत्या तो माता-पिता ने किया सुसाइड

Husband murdered wife in MP's BALAGHAT, parents committed suicide

Date:

बालाघाट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बालाघाट (Balaghat) जिले के परसवाड़ा (Paraswada) थाना क्षेत्र के एक बड़गांव जटाल तालाब में दो दिन पहले महिला की लाश मिली थी, महिला की लाश मिलने के बाद से ही पुलिस जांच में जुटी हुई थी , इसी मामले में जब पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की तो माता पिता भी संदेह के घेरे में आ गए थे.

अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हत्या की वारदात के बाद महिला की लाश को ठिकाने लगाने के मामले में पुलिस महिला के पति के जीजा को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

बीते शुक्रवार को आरोपित युवक के माता पिता को पुलिस स्टेशन बुलाया गया था , आरोपित युवक के माता पिता से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया था। थाने से बायप्स आकर युवक के माता पिता घर पहुंचे और घर के पीछे से लगे हुए जंगल में एक महुए के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली

बीते दिन शनिवार की सुबह कुरेंडा गांव में पूरनलाल ठाकरे और पत्नी थानेश्वरी ठाकरे महुआ के पेड़ में फांसी पर झूलते हुए मिले है। इसकी सूचा मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

इस मामले में ठाकरे दंपती की मौत को आत्महत्या की वजह पुलिस की प्रताड़ना बताई जा रही है। हालांकि इस मामले में ग्रामीण जानो का यह भी कहना है कि आत्मग्लानि भी मौत की वजह हो सकती है.

स्थानीय पुलिस के अनुसार फांसी लगाने का मुख्य कारण मृतक दंपती के पुत्र ने 2 मई को बहू की हत्या कर साक्ष्य छिपाने शव को जटाल तालाब में पत्थर बांधकर फेंक दिया था। इस मामले में आरोपित पुत्र व दामाद को हिरासत में लिया गया..इससे ठाकरे दंपती को आत्मग्लानि हुई होगी. आरोपितों के खिलाफ धारा 302, 201 आइपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related