Homeमध्य प्रदेशगौतम गंभीर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, पंजाब में आप की...

गौतम गंभीर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, पंजाब में आप की जीत और खालिस्तानियों को लेकर कही बड़ी बात

Gautam Gambhir did Baba Mahakal's darshan, said big thing about AAP's victory in Punjab and Khalistanis

Date:

उज्जैन। पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर सोमवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल की भस्मार्ती के दर्शन लाभ लिए।

गौतम गंभीर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

गौतम गंभीर रविवार रात ही उज्जैन आ गए थे। उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया के साथ सोमवार सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नंदी हॉल से भी दर्शन किए।

गौतम गंभीर सुबह 4 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे और वहां उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की भस्मार्ती के दर्शन किए। भस्म आरती के बाद बाबा का गर्भ गृह में पूजन अभिषेक किया और आशीर्वाद लिया।

पुजारी महेश गुरू ने पूजन कार्य करवाया। गंभीर ने मंदिर परिसर में करीब ढाई घंटा बिताया और वह सुबह 6.30 बजे तक मंदिर में रहे। इसके बाद वह सांसद अनिल फिरोजिया संग निकल गए।

पंजाब में आप की जीत और खालिस्तानियों को लेकर कही बड़ी बात

दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि सब खुश रहें और देश आगे बढ़े और हम मजबूत बने। इस दौरान उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत और खालिस्तानियों को लेकर बड़ा बयान दिया।

उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी एक ट्वीट किया था कि आम आदमी पार्टी अलगाववादी और खालिस्तानियों पर नजर रखे क्योंकि बहुत कुर्बानियां गई हैं।

आम आदमी पार्टी की सरकार को अगर खालिस्तानियों का सपोर्ट मिलेगा तो उससे बुरा देश के लिए कुछ भी नहीं हो सकता, क्योंकि पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है। वहीं फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्होंने द कश्मीर फाइल्स नहीं देखी है। ऐसे में वह फिल्म को लेकर कुछ नहीं सकते।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related