Homeमध्य प्रदेशMP में अगले तीन दिन तक मौसम का मिजाज रहेगा कंपकंपाने वाला...

MP में अगले तीन दिन तक मौसम का मिजाज रहेगा कंपकंपाने वाला : भोपाल-इंदौर समेत 22 शहरों में 10 डिग्री के नीचे लुढका पारा

बुधवार की रात धार, पचमढ़ी , सागर , रतलाम , गुना , टीकमगढ़ , दतिया और खरगोन , खजुराहो , शाजापुर, उज्जैन और राजगढ़ , रीवा , दमोह और मंडला , खंडवा में , बैतूल में, सतना और सिवनी में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा।

Date:

मध्यप्रदेश में ठण्ड बहुत ही जबरदस्त रूप से कंपकपा रही है यही हाल आगामी 3 दिनों तक रहने वाला है , बीती रात बुधवार की रात की बात करें तो मध्यप्रदेश के 22 से ज्यादा शहरों में ठण्ड ने कोहराम मचाया इन सभी शहरों में पारा 10 डिग्री से भी कम रहा. जिन शहरों में पारा 10 डिग्री से भी कम रहा उन शेरोन में बुधवार की रात धार, पचमढ़ी , सागर , रतलाम , गुना , टीकमगढ़ , दतिया और खरगोन , खजुराहो , शाजापुर, उज्जैन और राजगढ़ , रीवा , दमोह और मंडला , खंडवा में , बैतूल में, सतना और सिवनी भी शामिल है

आने वाली लगभग 3 दिनों में पारा कुछ ऐसा ही या इससे भी कम हो सकता है आने वाले दिनों में आपको ठण्ड का ऐसा ही रूप देखने मिलेगा, मध्यप्रदेश मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में शीतलहर और घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड का सामना आपको कारन होगा.

बीती रात प्रदेश में सबसे ज्यादा ठन्डे शहरों में पचमढ़ी और धार रहा, पचमढ़ी और धार की बात करें तो पचमढ़ी में तापमान 6 डिग्री तो वहीँ धार में 5.5 डिग्री दर्ज किया हुआ।

MP में बेमौसम बारिश से मिल छुटकारा

MP में बेमौसम बारिश से मिल छुटकारा बीते दिनों हुई बारिश से अब मध्यप्रदेश को छुटकारा मिल गया है अब मध्यप्रदेश में ठण्ड के आसार बस बहुत ज्यादा है. पश्चिमी विक्षोभ (पाकिस्तान से आने वाली हवाएं) एक चक्रवातीय गतिविधियों के रूप में ट्रफ बनी हुई थी जिसकी वजह से मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई. अब यह खत्म हो गया है और मौसम साफ़ होने लगा है जिससे ठंड बढ़ गई है।

MP Weather: अगले 24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम

  • इन जिलो में शीतलहर का रहेगा प्रकोप: इंदौर, धार, रतलाम, सागर, सिवनी, बैतूल, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, रतलाम, उज्जैन, दतिया, गुना और श्योपुरकलां।
  • इन जिलों में घने कोहरे के आसार : ग्वालियर और चंबल संभाग समेत शाजापुर, उज्जैन, रतलाम, नीमच, मंदसौर, बालाघाट, टीकमगढ़, छतरपुर और सागर।

लगभग 2 डिग्री तक लुढका तापमान

मध्प्रयदेश के अनेकों छोटे बड़े शहरों में रात के तापमान को देखा जाए तो लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट तापमान में रात के समय में हुई है। जिनमे मध्यप्रदेश के 4 बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर (Gwalior) में तापमान 6.1 डिग्री रहा, इंदौर (Indore) में 7.4, भोपाल (Bhopal) में 7.7 और जबलपुर (Jabalpur) में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन शहरों में भी कड़ाके की ठंड

बीती रात बुधवार की रात की बात करें तो मध्यप्रदेश के 22 से ज्यादा शहरों में ठण्ड ने कोहराम मचाया इन सभी शहरों में पारा 10 डिग्री से भी कम रहा. जिन शहरों में पारा 10 डिग्री से भी कम रहा उन शेरोन में बुधवार की रात धार में तापमान 5.5, पचमढ़ी में 6.0, सागर में 6.4, रतलाम में 6.5, गुना में 6.8, टीकमगढ़ में 7.2, दतिया और खरगोन में 7.4, खजुराहो में 7.6, शाजापुर में 7.7, उज्जैन और राजगढ़ में 8.0, रीवा में 8.6, दमोह और मंडला में 9.0, खंडवा में 9.4, बैतूल में 9.5, सतना और सिवनी में तापमान 9.6 डिग्री रहा।

Web Title: For the next three days in MP, the mood of the weather will be shivering: In 22 cities including Bhopal-Indore, the mercury dipped below 10 degrees.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी पुलिस का ‘SAFE CLICK 2.0’ अभियान: नुक्कड़ नाटक और संवाद के जरिए लोगों को किया साइबर सुरक्षित

सिवनी: पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार, साइबर अपराधों...