Homeमध्य प्रदेशएमपी में कोहरे का कहर: शताब्दी व गतिमान एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें...

एमपी में कोहरे का कहर: शताब्दी व गतिमान एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट

Fog wreaks havoc in MP: many trains including Shatabdi and Gatimaan Express late

Date:

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में ठंड के साथ साथ भयानक कोहरा भी परेशानी का कारण बन रहा है, नई दिल्ली-झांसी रूट की एक दर्जन से अधिक ट्रेने लेटलतीफी का शिकार रहीं। सर्दी में यात्री स्टेशन पर इधर-उधर भटकते रहे, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत रही।

सोमवार को दिल्ली से ग्वालियर आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस सुबह कोहरे के कारण 2 घंटे 30 मिनट की देरी ग्वालियर पहुंची। वहीं भोपाल से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस भी रात 10 बजे स्टेशन पर आई। जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम के इस बिगड़े तेवर ने ट्रेन संचालन व्यवस्था को बेपटरी करना शुरू कर दिया है। कई ट्रेन ऐसी हैं, जो घण्टों लेट चलने से अपने फेरे पूरे नहीं कर पा रही हैं। मौसम के बदलते तेवर को देखते हुए रेल प्रशासन ने 31 जनवरी के मध्य कई मेल व एक्सप्रेस ट्रेन को निरस्त कर दिया तो कई का मार्ग परिवर्तन कर दिया है।

कोहरे को देखते हुए रेलवे ने अपने कर्मचारियों और ट्रेन चलाने वाले चालकों को सलाह जारी की है। इसमें यात्रा करते समय खाने का सामान व दवाइयां लेकर चलने को कहा गया है। चालकों से ट्रेन चलाने के दौरान संपर्क सही बना रहे, इसके लिए वॉकी-टॉकी की अतिरिक्त बैटरी भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कई ट्रेने देरी से पहुंची ग्वालियर: सोमवार को जबलपुर से ग्वालियर की ओर आने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4 घंटे 52 मिनट की देरी से ग्वालियर पहुंची। वहीं कर्नाटक एक्सप्रेस 2 घंटे 40 मिनट, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 4 घंटे 5 मिनट, शताब्दी एक्सप्रेस 2 घंटे 20 मिनट की देरी से ग्वालियर आई।

वहीं नई दिल्ली की ओर से आने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 3 घंटे 54 मिनट, पंजाब मेल 2 घंटे 34, गतिमान एक्सप्रेस 2 घंटे 1 मिनट, ताज एक्सप्रेस 1 घंटे 52 मिनट, खजुराहो एक्सप्रेस 2 घंटे 2 मिनट, श्रीधाम एक्सप्रेस 3 घंटे 58 मिनट की देरी से ग्वालियर पहुंची।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...