Homeमध्य प्रदेश15 अगस्त को मध्यप्रदेश के इंदौर हाईकोर्ट में लगेगी ऐतिहासिक और दुर्लभ...

15 अगस्त को मध्यप्रदेश के इंदौर हाईकोर्ट में लगेगी ऐतिहासिक और दुर्लभ समाचार पत्रों की प्रदर्शनी

- भारत के स्वाधीनता संघर्ष में समाचार पत्रों की रही है अहम भूमिका

Date:

इंदौर । भारत के स्वाधीनता संघर्ष में समाचार पत्रों की अहम भूमिका रही है। इतिहास के पन्ने गवाह है कि 15 अगस्त 1947 को आधी रात 0.07 बजे से 00.27 के बीच भारत ब्रिटिश हुकूमत की 200 वर्ष की गुलामी की जंजीरों से मुक्त होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना था।

तब न तो कोई टीवी चैनल थे, न इंटरनेट ना ट्विटर। उस वक्त खबरों के प्रसार के माध्यम से केवल रेडियो एवं समाचार पत्र ही थे। ऐसे ऐतिहासिक और दुर्लभ समाचार पत्रों की प्रदर्शनी 15 अगस्त को इंदौर हाईकोर्ट के मुख्य भवन में आयोजित की गई है।

15 अगस्त 1947 की सुबह जब समाचार पत्र आए, तो देश की आजादी की खबर पढ़कर समूचा देश खुशी से झूम उठा था। भारत के युग परिवर्तन की इस सुनहरी दास्तान को न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया के समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।

स्वाधीनता के 75वें अमृत महोत्सव के विशिष्ट अवसर पर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के जस्टिस अनिल वर्मा ने 15 अगस्त 1947 के ऐतिहासिक समाचार पत्रों की एक दुर्लभ प्रदर्शनी तैयार की है, इसमें भारत के तत्समय प्रकाशित हिन्दी, अंग्रेजी, क्षेत्रीय भाषाओं के समाचार पत्रों के अलावा इंग्लैण्ड, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, आयरलैंड, पाकिस्तान आदि में प्रकाशित भारत की स्वाधीनता के बारे में प्रकाशित समाचार पत्रों का ऐतहासिक संकलन फोटो रूप में है। इनके अवलोकन से स्वाधीनता दिवस के हर्षोल्लास की उन अमिट स्मृतियों का सहज पुनरावलोकन किया जा सकता है।

यह उल्लेखनीय है कि जस्टिस अनिल वर्मा के बाबा स्व. मोतीलाल वर्मा भी स्वाधीनता संग्राम सेनानी रहे हैं। उन्होंने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के साथ काम किया और फिर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद व महात्मा गाँधी के साथ काम करते हुए जंगल सत्याग्रह (1931) एवं भारत छोड़ो आंदोलन (1942) में 6-6 माह कठोर कारावास की सजाएं भोगी थी।

यह दुर्लभ प्रदर्शनी मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय इन्दौर के मुख्य भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2022 को दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक आम जनता के अवलोकन हेतु खुली रहेगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related