Homeमध्य प्रदेशMP में भी 18 वर्ष से उपर के लोगों को फ्री लगेगी...

MP में भी 18 वर्ष से उपर के लोगों को फ्री लगेगी वैक्सीन, सीएम शिवराज का बड़ा एलान- MP NEWS

Date:

भोपालः सम्पूर्ण देशभर में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) के तीसरे चरण में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीका लगाने की घोषणा हो चुकी है, इसी बीच मध्य प्रदेह्स के मुख मंत्री सही शिवराज सिंह चौहान ने भी बड़ा फैसला लिया है. शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि अब मध्य प्रदेश में 1 मई से 18 साल के ऊपर के सभी लोगो का फ्री कोरोना टीकाकरण होगा

MP कैबिनेट बैठक में लिया गया फैसला 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (MP CM Shivraj Singh Chouhan) ने कैबिनेट बैठक के बाद यह बड़ा फैसला लिया है. हालाँकि फ्री वैक्सीन लगाने के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे पहले रहा है, मध्य प्रदेश के कोरोना वैक्सीन सेंटरों पर कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) बिना किसी शुल्क के 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को दी जाएगी.

MP में फ्री में लगाए जाएंगे दोनों डोज 

कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) के दोनों डोज मध्य प्रदेश में फ्री (Free) में लगाए जाएंगे. हालाँकि अभी तक यह नहीं बताया गया है कि वैक्सीन लगवाने के लिए क्या प्रक्रिया रहेगी . अब तक जिस प्रकार से लोगो को वैक्सीन लगी है उस अहिसब से देखे तो अभी भी सभी लोगों को वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. उसके बाद सभी को वैक्सीन के दोनों डोज लगाएंगे जाएंगे. हालाँकि मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से जल्द ही कोरोना वैक्सीन लगवाने की गाइडलाइन (Guideline) भी बताई जाएगी.

आपको यह भी जान लेना चाहिए कि पूरे देश और मध्य प्रदेश अब तक में 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM MODI) ने तीसरे चरण में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने के निर्देश भी जारी क्र दिए हैं. निर्देश जारी होने के बाद से ही सभी राज्यों ने इस प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है. 

MP सीएम शिवराज बोले इलाज के लिए बढ़ रहे संसाधन

सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने कहा कि कोरोना के इलाज के लिये मध्य प्रदेश में लगातार ही संसाधन बढ़ाये जा रहें हैं, हालाँकि संक्रमण की चैन को तोड़ना अत्यंत आवश्यक है तभी हम जीत पायेंगे. हालाँकि सम्पूर्ण मध्य प्रदेश 30 अप्रैल तक पूरे मनोयोग और इच्छाशक्ति से कोरोना कर्फ्यू का पालन करेगा, इसके लिये पूरी सख्ती की जाएगी. सफाई, दवाई और कड़ाई तभी मध्यप्रदेश जीतेगा कोरोना से लड़ाई. 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related