Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश के INDORE में मिला कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन! पूरे...

मध्य प्रदेश के INDORE में मिला कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन! पूरे MP में बढ़ी चिंता

Date:

इंदौर। (Corona New Strain In Indore) कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन (Corona New Strain) की वजह से पूरा ब्रिटेन दूसरी बार लॉकडाउन हुआ है, वही स्ट्रेन मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore Corona New Strain) में भी स्कॉटलैंड से लौट आए एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यूनाइटेड किंगडम (UK) से लौटे 125 यात्री संदिग्ध हैं जिनमें से मात्र 32 की रिपोर्ट आई है। नए स्ट्रेन (New Strain) से संक्रमित पाया गया युवक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल पर आइसोलेशन में रखा है, लेकिन इससे पहले तक वह स्वतंत्रता पूर्वक लोगों से मिलजुल रहा था। उल्लेखनीय है कि नया वायरस 70% तेजी से फैलता है।

स्कॉटलैंड से लौट आए युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जिसकी उम्र उम्र 28 वर्ष है। युवक सदर बाजार थाना क्षेत्र में स्थित जूना रिसाला का रहने वाला है। केंद्र सरकार के निर्देश जारी होने के बाद युवक के सैंपल कलेक्ट किए गए। सैंपल कलेक्ट करने के करीब 36 घंटे बाद गुरुवार देर रात एमजीएम मेडिकल कॉलेज से युवक के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

प्रशासन का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने सुबह सबसे पहले संक्रमित क्षेत्र को सैनिटाइज किया। इसके बाद बैरिकेडिंग कर परिवार समेत संपर्क में 4 लाेगों को कनाड़िया स्थित क्वारंटीन सेंटर भेज दिया। ये यहां 10 दिनों तक निगरानी में रहेंगे। क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्चिंग कर रही है। किसी में लक्षण पाए जाने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा।

कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए स्कॉटलैंड से लौटे युवक के सैम्पल को जांच के लिए दिल्ली या पुणे भेजा जाएगा। दरअसल, नए स्ट्रेन का वार 70% तक तेजी से होता है। लिहाजा, इंदौर में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। सुपर स्पेशलिटी सेंटर के अधीक्षक डॉ.सुमित शुक्ला ने बताया कि फिलहाल यूके से लौटा एक यात्री पॉजिटिव आया है जो डॉक्टर्स की निगरानी में है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related