Homeमध्य प्रदेशMP विधानसभा सत्र छोटा होने पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, पीसी शर्मा...

MP विधानसभा सत्र छोटा होने पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, पीसी शर्मा ने की अवधि बढ़ाने की मांग

Congress objected to shortening of MP assembly session, PC Sharma demanded extension of the duration

Date:

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सात मार्च से शुरू होने जा रहा है, जो कि 25 मार्च तक चलेगा। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है।

इस बार 19 दिन के सत्र में केवल13 बैठकें होंगी, जिस पर विपक्ष भाजपा सरकार को निशाने पर ले रही है।

कांग्रेस ने सत्र छोटा होने पर आपत्ती जताई है और सत्र की अवधि बढ़ाए जाने की मांग की है।

विधानसभा के बजट सत्र में सिर्फ 13 बैठकें करने पर कांग्रेस की तरफ से पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा ने आपत्ति दर्ज की है।

उन्होंने कहा बजट सत्र में सिर्फ 13 बैठक करना बेहद कम है। इससे पहले भी जो सत्र हुए उनकी अवधि सीमित रही है। विधायकों को अपने विधानसभा से जुड़े मुद्दों को उठाने का मौका नहीं मिल पाएगा।

उन्होंने कहा कि विपक्ष को बजट सत्र से खासी उम्मीदें थी। पीसी शर्मा ने मांग करते हुए कहा कि बजट सत्र की अवधि को बढ़ाया जाना चाहिए।

बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए सत्र की अवधि को बदला है। यदि विषय ज्यादा रहे तो सदन की कार्यवाही को बढ़ाकर विषयों का समाधान किया जाएगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related