Homeमध्य प्रदेशछिंदवाडाछिंदवाड़ा गौरव दिवस: 05 सितम्बर को है छिंदवाडा गौरव दिवस; आज से...

छिंदवाड़ा गौरव दिवस: 05 सितम्बर को है छिंदवाडा गौरव दिवस; आज से शुरू होंगे कार्यक्रम

Chhindwara Pride Day: September 05 is Chhindwara Pride Day; Programs will start from today

Date:

छिन्दवाडा । राज्य शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के मार्गदर्शन में सोमवार, 05 सितंबर को छिंदवाड़ा गौरव दिवस का आयोजन किया गया है।

इसके अंतर्गत नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा आज से दो दिन तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छिंदवाड़ा नगरपालिक निगम के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ ही जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों, साहित्यकारों और आम नागरिकों से दो दिवसीय कार्यक्रमों में सहभागिता की अपील की गई है।

नगरपालिक निगम के आयुक्त हिमांशु सिंह ने बताया कि छिंदवाड़ा गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आज (रविवार को) शाम 6 बजे से टाउन हॉल में साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया है।

इस कार्यक्रम में छिंदवाड़ा शहर की ऐतिहासिक, साहित्यिक व सामाजिक विरासत के साथ ही छिंदवाड़ा शहर के प्रति जुड़ाव और शहर से जुड़ी सुनहरी यादों पर स्थानीय साहित्यकारों द्वारा अपने विचार और वक्तव्य प्रस्तुत किये जायेंगे।

इसी प्रकार 5 सितंबर को प्रात: 11 से दोपहर 2 बजे तक गौरव रैली निकाली जायेगी। यह रैली दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर फव्वारा चौक-सत्कार तिराहा-कलेक्ट्रेट रोड-नगरपालिक निगम कार्यालय-एकता पार्क होते हुये पुन: दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। रैली में जिले के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, खिलाड़ी, स्कूली बच्चे आदि भागीदारी करेंगे। रैली में आदिवासी नृत्य, गायन, ढोल आदि भी शामिल रहेंगे।

इसी दिन शाम 5 बजे से दशहरा मैदान में फूड फेस्टिवल का आयोजन होगा, जिसमें शहर के स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल लगाये जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को शाम 7 बजे से दशहरा मैदान छिंदवाड़ा में वृहद स्तर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस कवि सम्मेलन में प्रताप फौजदार आगरा, अंजुम रहवर भोपाल, कविता तिवारी लखनऊ, शंभु शिखर मधुवनी, सुदीप भोला दिल्ली, संदीप शर्मा धार और राजेन्द्र शुक्ला सहज बालाघाट को आमंत्रित किया गया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related