Homeमध्य प्रदेशChandra Grahan: एमपी के उज्जैन से 36 मिनट तक देख पाएंगे साल...

Chandra Grahan: एमपी के उज्जैन से 36 मिनट तक देख पाएंगे साल का अंतिम आंशिक चन्द्रग्रहण

Chandra Grahan: You will be able to see the last partial lunar eclipse of the year for 36 minutes from Ujjain Nagar in MP

Date:

Chandra Grahan 2022: अगले मंगलवार को साल 2022 का अंतिम और पूर्ण चंद्रग्रहण है यह चन्द्रग्रहण मध्यप्रदेश के उज्जैन में लगभग 36 मिनट तक दिखाई देगा जो की आंशिक रूप से होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के उज्जैन में चन्द्रोदय सांय 5 बजकर 43 मिनट पर होने की वजह से सायं 6 बजकर 19 मिनट तक केवल 36 मिनट ही आंशिक चन्द्रग्रहण का दृश्य दिखाई देगा।

इसके बाद यह ग्रहण का पूर्ण रूप से मोक्ष हो जाएगा, इसके साथ ही यह ग्रहण सिर्फ ऊंचाई वाले स्थानों से ही दिखाई देगा, क्योंकि उज्जैन में आंशिक चंद्रग्रहण उस समय होगा,जब चंद्रोदय का समय रहता है। ऐसे में वह निचाई पर होगा।

इस तरह होगा साल का अंतिम पूर्ण चन्द्र ग्रहण

  • ग्रहण का प्रारम्भ दोपहर 2 बजकर 38 मिनट 05 सेकेण्ड पर होगा।
  • ग्रहण की मध्य की स्थिति शाम 4 बजकर 29 मिनिट 1 सेकण्ड पर होगी।
  • मोक्ष सांय 6 बजकर 19 मिनट 02 सेकेण्ड पर होगा।

मध्य की स्थिति में चन्द्रमा का शत-प्रतिशत भाग पृथ्वी के छाया क्षेत्र में हो जाएगा। वास्तव में पूर्ण चन्द्रग्रहण की स्थिति में चन्द्रमा पृथ्वी के छाया क्षेत्र में होने के कारण मध्यम लाल वर्ण का हो जाता है। ग्रहण की अवधि 04 घण्टे 19 मिनट तक रहेगी।

यह ग्रहण जहां उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका, आस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तरी प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर में दृश्य होगा, वहीं भारत के पूर्वी भाग (कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची, इम्फाल आदि) में चन्द्रोदय पूर्णता समय सायं 5:12 बजे से पूर्व होने कारण यहां पूर्ण चन्द्रग्रहण दिखेगा। शेष सम्पूर्ण भारत में चन्द्रोदय की स्थिति के अनुसार आंशिक चन्द्रग्रहण ही दृश्य होगा।

पूर्ण चन्द्रग्रहण उस समय होता है, जब पृथ्वी, सूर्य और चन्द्रमा, के बीच में आती है, जिससे सूर्य का प्रकाश चन्द्रमा तक नहीं पहुंच पाता। इससे पूर्णता के समय हमें चन्द्रमा मध्यम लाल वर्ण का दिखाई देता है। इस प्रकार होने वाला ग्रहण पूर्ण चन्द्र ग्रहण कहलाता है। चन्द्रग्रहण को हम कोरी आंखों या टेलिस्कोप/बाइनोक्युलर से देख सकते हैं।

पूर्वी भारत को छोड़कर देश के अधिकांश भागों में चन्द्रोदय एवं ग्रहण समाप्ति के समय में ज्यादा अंतर न होने के कारण हम अल्प समय के लिए आंषिक चन्द्रग्रहण ही देख सकेंगे। वेधशाला में चन्द्रग्रहण दिखाने की व्यवस्था रहेगी परन्तु ग्रहणकाल केवल 36 मिनट का होने एवं चन्द्रमा को दृश्य स्थिति तक पहंचने में ग्रहण लगभग समाप्ति की स्थिति में होगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...