इस तारिख तक Habibganj बन जाएगा विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन, PM मोदी कर सकते हैं लोकार्पण

Khabar Satta
By
Khabar Satta
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता
1 Min Read

भोपाल: राजधानी भोपाल में हबीबगंज रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने का कार्य मार्च के अंतिम सप्ताह तक होने की संभावना है। इसके साथ ही हबीबगंज रेलवे स्टेशन सार्वजनिक निजी साझेदारी के तहत यह देश का पहला मॉडल स्टेशन भी बन जाएगा। कार्य पूर्ण होते ही इसका लोकार्पण पीएम मोदी करेंगे

बृहस्पतिवार को रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि हबीबगंज रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने का कार्य 31 मार्च तक पूरा होने की संभावना है। पश्चिम-मध्य रेल के महाप्रबंधक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बुधवार को हबीबगंज स्टेशन के पुनर्विकास के लिए चल रहे निर्माण कार्यों का सघन निरीक्षण किया है।

उन्होंने बताया कि सिंह ने बताया कि हबीबगंज स्टेशन पर गत 2-3 महीने में काफी तेज गति से कार्य हुए हैं, जो संतोषजनक हैं। स्टेशन का पुनर्विकास भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम एवं एक निजी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। जिस पर लगभग 100 करोड़ का अनुमानित खर्च आएगा। वहीं स्टेशन के आसपास के वाणिज्यिक विकास पर भी लगभग साढ़े 3 सौ करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है।

रेलवे अधिकारी ने बताया कि पुर्नविकास का कार्य पूरा होते ही पीएम मोदी को स्टेशन के लोकार्पण करने के लिए रेलवे विभाग आमंत्रित करेगा।

Share This Article
Follow:
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *