Homeमध्य प्रदेशBHOPAL: 6 साल की बच्ची के साथ घिनोनी हरकत, दी जान से...

BHOPAL: 6 साल की बच्ची के साथ घिनोनी हरकत, दी जान से मारने की धमकी; बच्ची रात भर सिसकती रही

Date:

भोपाल। साल 2020 में खत्म होने की ओर है और सभी लोग नए साल के आगाज में लगे हुए हैं लेकिन साल के जाते- जाते मध्प्रदेश में एक और बच्ची से साथ घिनौनी हरकत हुई है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मां से लिपटकर एक बच्चीरातभर सिसकती रही। बोली कि मुझे अपने पास चिपकाकर सुला लो, डर लग रहा है। अपनी छह साल की बेटी को रोता देख जब मां को समझ नहीं आया कि वह क्यों रो रही है तो पिता ने कोशिश की। उन्होंने पुचकारते हुए पूछा कि बेटा क्या हुआ है। अपने पापा को भी नहीं बताओगी? तो उसने पिता को दो दिन पहले अपने साथ हुई गंदी हरकत की पूरी कहानी सुनाई।

दर्द होने पर रोने लगी बच्ची
बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार दोपहर करीब दो बजे हुई। बच्ची अपनी घर की छत पर बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रही थी उसी दौरान घर के पास में रहने वाला 15 साल का लड़का ( जिसे वह भईया कहती है ) उसकी छत पर पहुंचा। बबच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा। कुछ देर बाद जब बच्ची को दर्द हुआ तो बच्ची रोने लगी। लड़के ने उसे धमकाया कि किसी को बताया तो मार डालूंगा। बच्ची के पिता को जब घटना मालूम हुई तो उन्होंने रिश्तेदारों से बात की और अगले दिन शुक्रवार शाम बेटी और पत्नी के साथ निशातपुरा थाने जाकर केस दर्ज करवाया।

दलित एक्ट की लगीं धाराएं
इस मामले में पुलिस का कहना है कि बाल अपचारी के खिलाफ छेड़छाड़, ज्यादती, पॉस्को और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने फिलहाल उस लड़के को हिरासत में नहीं लिया है। लड़का अभी नाबालिग है, इसलिए उसकी काउंसलिंग कराने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

पिता को बताई पूरी कहानी
उस रात बच्ची दर्द से रात भर सिसकती रही। कई बार वह अपनी मां से लिपटकर बोली कि मुझे अपने पास चिपकाकर सुला लो, डर लग रहा है। मां ने बच्ची से कई बार पूछा कि क्या हुआ है लेकिन बच्ची ने कुछ नहीं बताया। बाद में पिता ने कोशिश की। उन्होंने पुचकारते हुए पूछा कि बेटा क्या हुआ है। अपने पापा को भी नहीं बताओगी? तो उसने पिता को दो दिन पहले अपने साथ हुई गंदी हरकत की पूरी कहानी सुनाई।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related