Homeमध्य प्रदेशभोपाल: 03 साल की मासूम ब्लैक फंगस का शिकार - MP NEWS

भोपाल: 03 साल की मासूम ब्लैक फंगस का शिकार – MP NEWS

Date:

भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) में 3 साल की मासूम बच्ची को ब्लैक फंगस होने का मामला प्रकाश में आया है उस मासूम बच्ची को चल रही जूनियर डॉक्टर की हड़ताल के बीच में ही भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है. 3 वर्षीय मासूम बिलकुल स्वस्थ थी और ना ही अब तक Covid 19 का शिकार हुई थी , हालाँकि मासूम के भर्ती होने के बाद सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।

डायबिटीज से पीड़ित है 3 साल की मासूम बच्ची

हमीदिया अस्पताल के डॉ. यशवीर जेके ने बताया कि भर्ती हुई मासूम कभी कोरोना से संक्रमित नहीं हुई है, लेकिन वेब मासूम जन्म से ही टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित है। डॉ ने बताया की बच्ची के जबड़े और आंखों में सूजन और लालपन है, लिहाजा, इस बात की बहुत ज्यादा आशंका है कि वह म्यूकरमाइकोसिस से पीड़ित होगी. डॉ ने आगे बताया कि इंडोस्कोपी से फिलहाज जांच की गई है, जिसमें बीमारी के लक्षण भी दिख रहे हैं।

इंजेक्शन की जगह टेबलेट दे रहे थे, वह भी खत्म हो गई

हमीदिया अस्पताल में भर्ती म्यूकरमाइकोसिस के मरीजों को बुधवार सुबह इलाज के लिए जरूरी दवा पोसाकोनाजोल नहीं मिल पाई और मरीज और उनके परिजन परेशान होते रहे। इलाज के लिए इंजेक्शन पर्याप्त नहीं मिल पाने की वजह से मरीजों को इलाज के लिए टेबलेट दी जा रही है

ब्लैक फंगस से एक मरीज की मौत, 11 नए मरीजों को किया भर्ती

हमीदिया अस्पताल ब्लैक फंगस से बुधवार को एक मरीज की मौतहुई उस मरीज की सर्जरी भी की जा चुकी थी। लकिन मरीज की हालत Covid 19 के बाद से ही गंभीर थी बीते दिन हमीदिया अस्पताल में इस बीमारी के 11 मरीजों को भर्ती किया गया है यहां कुल 118 मरीज भर्ती हैं।

मध्यप्रदेश में ब्लैक फंगस मरीजों की संख्या

मध्य प्रदेश में म्यूकरमाइकोसिस (Black Fungus) के सक्रिय केस- 1001भोपाल में सक्रिय केस – 303

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related